jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से मुख्यमंत्री सचिवालय तक: डॉ. सुदाम खाड़े का बढ़ा प्रशासनिक सफर, डॉ. सुदाम खाड़े को बड़ी जिम्म... आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, जला हनुमान ध्वज... लेकिन सुरक्षित बच गया पूरा परिवार हरदा में कांग्रेस की किसान महाचौपाल, जीतू पटवारी ने सरकार पर बोला हमला; 3 अगस्त तक मांगे पूरी नहीं ह... खिरकिया SDM ने मूंग उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों के हितों की सुरक्षा के दिए सख्त निर्द... हंडिया : बेकार सामग्री से बने बच्चों के खिलौने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीखे नवाचार के गुर! चित्रकूट की देवांगना घाटी में 20 वर्षीय NEET छात्रा से गैंगरेप, 3 आरोपी फरार ब्रेकिंग न्यूज : 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं हंडिया : गुरु पूर्णिमा पर उमड़ेगी आस्था, पागल बाबा आश्रम में गुरु दीक्षा, पूजन और विशाल भंडारे की तै... टिमरनी में कल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का होगा भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या म... 27 जुलाई को भोपाल घेरने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आम किसान यूनियन सैकड़ो गाड़ियां लेक...

हरदा: दोहरे हत्याकांड के आरोपी युनुस के अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

हरदा। बुधवार को हरदा जिला मुख्यालय पर डबल फाटक के पास रन्हाई रोड़ पर लठ्ठ से पीट पीटकर दो लोगों की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। वही चार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बुधवार को आरोपियों ने शैतान सिंह कोरकू एवं सईद शाह की सुबह पीट पीटकर हत्या कर दी थी। जिसमें शैतान सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। वहीं सईद शाह से मारपीट करने वाले आरोपियों ने ही जिला अस्पताल भिजवाया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

- Install Android App -

शुक्रवार को पुलिस प्रशासन नगर पालिका एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने हत्या के आरोपी यूनुस के द्वारा सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण पर बुल डोजर चलाकर गिरा दिया।
सूत्रों कि माने तो आरोपी यूनुस ने सड़क किनारे अतिक्रमण कर यहां बनाई गई झोपड़ी से मादक पदार्थों की बिक्री का खुलेआम कारोबार किया जा रहा था।

नपा के प्रभारी आरआई श्रीकांत बंसल ने बताया कि पुलिस से मिले प्रतिवेदन के आधार पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है।