ब्रेकिंग
मकड़ाई एक्सप्रेस की खबर का असर: खबर के बाद प्रशासन ने नोटिस जारी किए 4 कालोनाइजरों को नोटिस जारी किस... हरदा: खेत मालिक ने शराब के नशे में रखवाले मजदूर को स्कॉर्पियो वाहन से कुचलकर उतार दिया मौत के घाट, प... हरदा:  05 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी की गिरफ्तारी MP Free Laptop Yojana 2025: 12वीं में 75% लाने वालों की बल्ले-बल्ले, सीधे खाते में आएंगे ₹25,000! Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हरदा: किसानों की मुंग उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए किसान कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 24 मई को प्रदेश मंत्री विजय शाह ने तीसरी बार वीडियो जारी कर मांगी माफी: बोले यह मेरी भाषायी भूल थी मेरा उद्दे... हरदा: स्वच्छता अभियान चलाकर लोकमाता की जयंती पर किया कार्यक्रम प्रशासन की लापरवाही से खामियों से भरा रहा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जन आक्रोश गरमाया: ग्रामीण किसानों... भाजपा नेता  धाकड़ का सड़क पर सैक्स वाले वायरल वीडियो पर होगी कार्यवाही! पुलिस जांच हुई शुरू

रेलवे स्टेशन पर मृत कबूतरों को खा गए आवारा कुत्ते

मकड़ाई समाचार सतना। बर्ड फ्लू फैलने के बाद प्रशासन हर तरह से इसे रोकने के इंतजाम कर रहा है, लेकिन आवारा कुत्ते इन प्रयासों पर पानी फेर रहे हैं। एक बार फिर सतना में रेलवे स्टेशन के बाहर चार से पांच कबूतर बुधवार सुबह मृत पड़े दिखाई दिए जिन्हें आवारा कुत्तों ने अपना निवाला बना लिया और उठाकर ले गए। इस प्रकार सतना जिले में रोज मृत मिल रहे पक्षियों से आम जन भी दहशत में हैं।

जहां मृत मिले कबूतर वहां गंदगी का साम्राज्य

- Install Android App -

दरअसल जिस स्थान पर कबूतर लोगों ने मृत अवस्था मे कुत्तों को खाते देखा वह रेलवे स्टेशन के बाहर महामाया होटल का प्रांगण है। यहां पूर्व में भी गंदगी का अंबार रोजाना लगा रहता है। होटल के नीचे बने गलियारों में असामाजिक तत्व दिन रात नशा करते हैं। होटल और चाय-पान की दुकान संचालित करने वाले लोग यहां जमकर गंदगी फैलाने का काम करते हैं। ज्ञात हो कि बीते सप्ताह रेलवे स्टेशन के बाहर गंदगी फैलाने पर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना किया गया था। फिर भी यहां गंदगी करने वालों की कमी नहीं हुई है।

बर्ड फ्लू से निपटने टोल फ्री नंबर भी जारी

एक्शन प्लान ऑफ एवियन इन्फ्लूऐंजा द्वारा 2015 के अनुरूप वर्ड फ्लू के परिप्रेक्ष्य में प्रावधानित कार्यवाही सुनिश्चत करने के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें द्वारा जारी आदेशानुसार वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ एपी सिंह मो.नं. 9425020038, सहायक संचालक डॉ जेके गुप्ता 9340308371, डॉ एमके वर्मा 9826465970, प्रयोगशाला तकनीशियन राजेश शर्मा 9575887364 एवं भृत्य राजू बढ़ौलिया 9009219076 को कंट्रोल रूम में नियुक्त किया गया है। नियुक्त अधिकारी, कर्मचारी भारत सरकार द्वारा जारी एवियन इन्फ्लूऐंजा 2015 के निर्देशानुसार रोग नियंत्रण के लिए जारी कार्य योजना अनुसार कार्य संपादित करेंगे।