jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 13 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे किशोर बच्चों को पोषण व मानसिक स्वास्थ्य पर दी जानकारी गेहूं उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण  लघु उद्योग भारती जिला इकाई हरदा द्वारा 33वां स्थापना दिवस गरिमामय वातावरण में संपन्न हरदा : जिला खेल और युवा कल्याण विभाग हरदा में संचालित आरोह ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर अंतर्गत ... प्रशासन का बड़ा अभियान: जय स्तंभ चौक से गांधी चौक तक हटाया अतिक्रमण, सामान जब्त सादगी और पर्यावरण का संदेश: लाव-लश्कर छोड़ ई-रिक्शा में पहुंचे निगम अध्यक्ष हाईकोर्ट जज की अनोखी पहल: कार नहीं, साइकिल से पहुंचे अदालत; हर तरफ हो रही चर्चा पानी की किल्लत से परेशान महिलाएं मटका लेकर उतरीं सड़क पर केन-बेतवा परियोजना को लेकर आदिवासियों से हुई जीतू पटवारी की बैठक

वेवफा सनम और वेवफा निकला दोस्त, पत्नी को लेकर हुआ रफ़ूचक्कर,पति ने पुलिस थाने में की शिकायत

जालौन ,कोंच राजस्थान। दोस्ती जैसे पवित्र रिश्ते को कलंकित करके एक युवक अपने मित्र की पत्नी को ही ले भगा ले गया। महिला को भगा ले जाने बाला युवक उसके पति का बहुत ही अच्छा दोस्त था और उस पर सगे से भी ज्यादा भरोसा करता था तभी तो उसने पत्नी और मित्र के संयुक्त नामों से महाराष्ट्र में एक प्लॉट खरीदा था। महिला अपने साथ दो बच्चों को भी ले गई है।

- Install Android App -

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छोटी दोहर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बुधबार को उसने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की सूचना कोतवाली आकर दी थी। गुरुवार को उसे अपने 11 बर्षीय बड़े बेटे से जानकारी मिली कि उसकी पत्नी को गजू मत्ते निवासी खड़गपुरा जिला यवत माल महाराष्ट्र उसके छोटे बच्चे का इलाज झांसी में कराने के बहाने से बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पत्नी अपने साथ दो छोटे बच्चों को भी ले गई है। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी व गजू मत्ते के नाम संयुक्त रूप से महाराष्ट्र में एक प्लॉट खरीदा था और उस प्लॉट के लालच में ही गजू उसकी पत्नी को अपने साथ ले गया है। पीड़ित व्यक्ति ने उक्त मामले को लेकर पुलिस से कार्रवाही करने और उसकी पत्नी उसे दिलाने की मांग की है।