ब्रेकिंग
खिरकिया ब्लाक के सारंगपुर में विश्नोई समाज के एक परिवार ने लिया 363 पौधे लगाकर संरक्षण करने का संकल्... हंडिया : यूथ एंड इको क्लब मिशन लाइफ अंतर्गत विद्यालय में इको क्लब का गठन किया गया,, उसके बाद किया पौ... हंडिया। करणपुरा डेम में मिली अज्ञात युवक की चार दिन पुरानी लाश, पुलिस जांच में जुटी! सिवनी मालवा: सड़क पर आवारा घूम रहे पशुओं की समाजसेवकों ने ली सुध, लगाए रेडियम  Aaj Ka Rashifal | राशिफल दिनांक 27 जुलाई 2024 | जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Khirkiya News: ग्राम पोखरनी में आवारा कुत्तों की तादात बढ़ने से ग्रामीणों में भय का माहौल बाइक सवार ... Bhopal News: श्री प्रभात झा ने आदर्श जीवन जिया, वरिष्ठ नेता, लेखक और विचारक श्री प्रभात झा के निधन प... Harda Big News: हंडिया पुलिस को मिली सफलता गुम नाबालिक बालिका को इंदौर से किया दस्तयाब परीजनों के सु... Harda News: शासकीय कन्या शाला हरदा को नहीं बनाया जावे सी.एम. राईज स्कूल विधायक डॉ. दोगने Harda News: टिमरनी में जन्म मृत्यु पंजीयन के संबंध में प्रशिक्षण सम्पन्न

हंडिया: पुलिस विभाग आमजन की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। : अर्चना शर्मा एसडीओपी, थाना परिसर में हुआ जनसंवाद कार्यक्रम

 पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम हुआ संपन्न,गणमान्य नागरिकों ने रखी अपनी बात

धार्मिक नगरी को देखते हुए एक अन्य पुलिस चौकी और खुलना चाहिए: प्रहलाद सिंह खत्री

पूरे वर्ष भर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। इसलिए स्टाफ में महिला पुलिस बल की भी पर्याप्त व्यवस्था हो। : शरण तिवारी

हंडिया। रविवार को हंडिया थाना परिसर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य जन संवाद के माध्यम से जन समस्याओं को जानते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करना है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से SDOP अर्चना शर्मा के साथ थाना प्रभारी अनिल सिंह गुर्जर,मेडिकल आफिसर डॉ शुभम सातंकर मौजूद रहे।
कार्यक्रम में एसडीओपी अर्चना शर्मा ने कहा की पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। हमारा प्रयास रहता है की नगर शहर की शांति व्यवस्था बनाए रखे। वही उन्होंने आमजन से क्षेत्र की समस्याओं को सुना।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने,अतिक्रमण से निजात दिलाने,अवैध शराब पर प्रतिबंध,अपराध नियंत्रण के लिए मार्गों पर पुलिस गश्त करने जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं से SDOP को अवगत कराया।
कार्यक्रम में मौजूद हंडिया ग्राम पटेल प्रहलादसिंह खत्री ने कई समस्याओं से एसडीओपी को अवगत कराते हुए कहा कि हमारा क्षेत्र बड़ा है यहां पर एक पुलिस चौकी और खुलनी चाहिए।
वही हंडिया उपसरपंच शरण तिवारी ने कहा कि धार्मिक क्षेत्र होने के कारण यहां पर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है।
इसलिए स्टाफ में महिला पुलिस बल की भी पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए ।
इसके अलावा अनेक बिंदुओं पर चर्चा की गई।इस मौके पर थाना प्रभारी अनिल सिंह गुर्जर ने कहा कि समस्याओं का समाधान किया जाएगा। तथा उन्होंने सभी से सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने मौजूद समस्त लोगों से किसी भी समस्या या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी की सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही।

वही जिस पर निश्चित ही तुरंत कार्रवाई की जाएगी।कार्यक्रम में हंडिया ग्राम पटेल प्रहलाद सिंह खत्री,पूर्व जनपद सदस्य अरुण तिवारी,हंडिया सरपंच लखनलाल भिलाला,उपसरपंच शरण तिवारी,राजा पटेल,राहुल पटेल,शिक्षक शिवप्रसाद माल्या,अरुण अग्रवाल,हेमू खत्री,रफीक खान, गोपाल तिवारी,गणेश
केवट,अमरचंद दमाड़े सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के अंत में थाना प्रभारी अनिल सिंह गुर्जर ने सभी गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

- Install Android App -

Don`t copy text!