ब्रेकिंग
कमिश्नर ने हाई स्कूल भरलाय का निरीक्षण किया, विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर सुधारने के दिए निर्देश लायंस क्लब हरदा सिटी ने दो बेटियों की जमा की फीस ट्रंप के 'डेड इकोनॉमी' बयान पर राहुल गांधी का समर्थन क्या ट्रंप के आरोपों पर चुप रहेंगे प्रधानमंत्री: खड़गे रूस में 16 घंटे में 125 से ज्यादा झटके, फटा ज्वालामुखी रूस ने ट्रंप को दिखाया ठेंगाः यूक्रेन में बरसीं मिसाइलें भारत-रूस रिश्तों पर फिर भड़के डोनाल्ड ट्रंप बारिश से उखडऩे लगी सडक़ें...निर्माण की खुलने लगी पोल सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में छात्र परिषद के चुनाव संपन्न, शर्मा निर्वाचित गुना में बाढ़ के बाद जन आक्रोश : सैकड़ों नागरिकों ने किया चक्काजाम

हरदा: सर्व ब्राह्मण समाज 29 मार्च को मनाएगा फाग उत्सव

हरदा – सर्व ब्राह्मण समाज संगठन की एक बैठक रविवार शाम को सिद्धवीर हनुमान मंदिर स्थित धार्मिक ग्रंथ कार्यालय में
आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण समाज के कार्यकारी अध्यक्ष आचार्य पंडित ओमप्रकाश पुरोहित ने की।इस दौरान फाग उत्सव,हिंदू वार्षिक कैलेंडर सहित अन्य विषयों पर सदस्यों ने अपने विचार रखे। बैठक में सर्व सम्मति से 29 मार्च को फाग उत्सव मनाने पर विचार हुआ।इस दौरान युवा इकाई अध्यक्ष संदीप पुरोहित,कार्यकारी अध्यक्ष शुभम शर्मा पिडगांव,महिला इकाई अध्यक्ष विनीता राजोरिया को बनाया गया।वहीं युवा इकाई संरक्षक सौरभ तिवारी,महिला इकाई संरक्षक ममता पाठक को नवीन दायित्व सौंपा गया।बैठक में सर्व ब्राह्मण समाज के संरक्षक मनोहरलाल शर्मा ने कहा कि संगठन में सबकी उपस्थिति आवश्यक है,इसके लिए प्रयास किए जाएं।

- Install Android App -

इस दौरान संयोजक प्रदीप पटेल ने संगठन की गतिविधियों पर विचार रखे।संरक्षक चंद्रकांत शुक्ला,अध्यक्ष राजेश पाराशर,सह संयोजक नितेश बादर,उपाध्यक्ष रोहित तिवारी ,लोकेश शर्मा,अनुराग पांडे,संदीप स्वामी,दीपक शुक्ला ने भी अपने विचार रखे।बैठक का संचालन महामंत्री सुनील तिवारी ने किया।अंत में आभार सह संयोजक नितेश बादर ने व्यक्त किया।इस दौरान नवीन दायित्व मिलने पर पदाधिकारियों का पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया गया।

बैठक में परशुराम सेना के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा,जिलाध्यक्ष अमन दुबे,सचिव अमित दुबे,शांति जैसानी,विपिन जोशी,दीपक जोशी,नवीन शर्मा,राज शर्मा,रजत त्यागी,आशीष तिवारी,संरक्षक आभा तिवारी,अभिलाषा शुक्ला,प्रीति शर्मा,शशि शर्मा,पुष्प शर्मा सहित समाजजन उपस्थित थे।