jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

अंडमान के पास बड़ा हादसा, समुद्र में फंसी 100 रोहिंग्याओं से भरी नाव, कई मौत होने की आशंका

Big accident near Andaman : म्यांमार के दो रोहिंग्या समूहों ने जानकारी दी है कि करीब 100 रोहिंग्या भारत के अंडमान द्वीप समूह के पास समुद्र में एक नाव में फंस गए हैं। इसमें से करीब 16-20 लोग प्यास, भूख के कारण और कुछ लोग डूबने के कारण मर सकते हैं। गौरतलब है कि हर साल कई रोहिंग्या मुस्लिम अल्पसंख्यक म्यांमार (Myanmar) में हिंसा से बचने के लिए बांग्लादेश शरणार्थी शिविरों में शरण पाने के लिए आते हैं। कई रोहिंग्या मुस्लिम शरण पाने के लिए मलेशिया भी पहुंचते हैं।

फंसे लोगों ने भारतीय जहाजों से किया संपर्क

- Install Android App -

मिली जानकारी के मुताबिक फंसी नाव ने मंगलवार देर रात भारतीय जहाजों से संपर्क साधा था। हालांकि भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया है कि फिलहाल इस बारे में उनके पास ज्यादा जानकारी नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि यहां करीब 20 से अधिक रोहिंग्या मुस्लिम मारे गए हैं और कुछ लोगों ने
हताशा के चलते समुद्र में छलांग लगा दी है।
इस बीच मानवाधिकार समूह ‘द अराकान प्रोजेक्ट’ की निदेशक क्रिस लेवा का कहना है कि यह भयानक और अपमानजनक है। एशिया पैसिफिक रिफ्यूजी राइट्स नेटवर्क के रोहिंग्या वर्किंग ग्रुप ने कहा ने भी कहा है कि रोहिंग्या समूह बीते 2 सप्ताह से ज्यादा समय से समुद्र में भटक रहा था। बीती रात कुछ भारतीय जहाज नाव की ओर आ रहे थे इसलिए हम मदद का इंतजार कर रहे हैं।”
एशिया पैसिफिक रिफ्यूजी राइट्स नेटवर्क के रोहिंग्या वर्किंग ग्रुप की अध्यक्ष लिलियन फैन ने कहा “हमें उम्मीद है कि भारतीय नौसेना या तटरक्षक जल्द से जल्द नाव को बचाने का प्रबंध करेंगे।” फैन के मुताबिक रोहिंग्या लोगों को ये समूह अपनी नाव से 2 सप्ताह से अधिक समय से बिना भोजन और पानी के एक क्षतिग्रस्त नाव पर भटक रहे हैं। हमने सुना है कि 16 लोग पहले ही मर चुके हैं।” हाल ही में श्रीलंका की नौसेना ने सौ से अधिक रोहिंग्या को ले जा रही एक अन्य नाव को बचाया था।