हरदा,: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर के दौरान छूटे हुए मतदाताओं एवं 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं के नाम जोड़ने हेतु बीएलओ द्वारा डोर-टू-डोर जाकर मतदाता सूची के सत्यापन एवं विशेष कैम्पों के माध्यम से नाम जोड़ने की कार्यवाही हेतु वर्तमान में विशेष अभियान 01 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है। इसी के साथ ही अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के मान से मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम भी जारी किया जा चुका है,
जिसके तहत 02 नवम्बर 2026 से कार्यवाही प्रारंभ की जाकर 12 नवम्बर 2026 को प्रारूप प्रकाशन एवं 04 जनवरी 2027 को अंतिम प्रकाशन कराया जाना है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पुरूषोत्तम कुमार ने बताया कि विशेष अभियान एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 की कार्यवाही एवं आयोग के नवीन निर्देशों से अवगत कराने हेतु 22 अक्टूबर को अपराह्न 12 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर कुमार सत्यम की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक रखी गई है।

