jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

अखिल भारतीय गुर्जर समाज के राष्ट्रिय अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर दोगने ने PM नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र

आगामी तीन वर्षों तक सीमित हो सामाजिक कार्यक्रमो का आयोजन

- Install Android App -

नई दिल्ली हरदा :- अखिल भारतीय गुर्जर समाज के राष्ट्रिय अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा सर्वसहमति से शादी समारोह, मृत्युभोज एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में व्यक्तियों की संख्या आगामी तीन बर्षो तक सिमिति करने के संबंध में भारत के प्रधान मंत्री
नरेन्द्र मोदी व म.प्र. के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र प्रेषित किया है।
डॉ. दोगने द्वारा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में लेख किया गया है कि पूरे विश्व सहित भारत में कोरोना वायरस तीव्र गति के साथ फैल रहा है।लोग पैदल चलकर अपने-अपने जन्मस्थान की ओर जा रहे है। सामाजिक संस्थाएँ उनकी मदद कर रही है। इसमें गुर्जर समाज भी अपना योगदान दे रहा है । श्री दोगने ने पत्र में लिखा कि देश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए देश में होने वाले शादी समारोह,मृत्युभोज एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में व्यक्तियों की संख्या आगामी तीन बर्षो तक सीमित (लगभग 20) भारत सरकार/म.प्र. सरकार की ओर से सुनिश्चित की जावेगी तो लोगो पर व्यक्तिगत आर्थिक बोझ कम होगा क्योकी लोग सामाजिक परम्परा व मान्यता के नाम पर बडे़ आयोजन रखते है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति खराब होती है और वह ऋण के बोझ में दबते है। गुर्जर समाज का अध्यक्ष का कार्यभार मेरे पास होने के नाते मेरा आपसे निवेदन है कि शादी समारोह, मृत्युभोज एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में व्यक्तियों की संख्या आगामी तीन बर्षो तक सिमिति (लगभग 20) की जावे। जिससे कोरोना वायरस से फैल रही महामारी से बचा जा सकेगा एवं लोगो पर व्यक्तिगत आर्थिक बोझ नही रहेगा।