मकडाई समाचार हरदा। अनुसूचित जाति- जनजाति अधिकारी कर्मचारी संगठन (अजाक्स) ने हरदा जिले के नवागत कलेक्टर संजय गुप्ता से मुलाकात कर हरदा कलेक्टर बनने पर बधाई दी व उनका स्वागत कर सम्मान किया गया।
इस बीच कलेक्टर महोदय को अधिकारी कर्मचारियों की समस्यों से अवगत कराया गया। जिसका कलेक्टर महोदय द्वारा शीघ्र निराकरण किए जाने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर अजाक्स जिलाध्यक्ष रमेश मसकोले, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सीमा निराला, संरक्षक पी.सी. पोर्ते, खिरकिया ब्लॉक अध्यक्ष देवी दयाल सिंगोरे, कोषाध्यक्ष बालाराम आहाके, अनीता पेन्द्राम, उषा ठाकरे, पवन विरहा, सुदीप ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।