jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

कार्यकर्ताओं के ऊपर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

वाराणसी। लखनऊ में बीते दिनों प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बीएचयू लंका मालवीय चौराहे पर शुक्रवार को सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि वहीं पर शांतिपूर्ण तरीके से धरना चल रहा था जिसमें सत्तापक्ष की तरफ से बर्बरतापूर्ण कार्रवाई करते हुए लाठीचार्ज कराया गया। सपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में महानगर उपाध्यक्ष विजय मौर्य डब्लू व जिलाध्यक्ष शिक्षक सभा संजय प्रियदर्शी ने संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं के साथ बीएचयू मालवीय प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विजय मौर्य डब्लू ने कहा कि ये तानाशाही सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर लगातार तूली है जिसको सपा के लोग नही सहेंगे। संजय प्रियदर्शी ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री ‘जान है तो जहांन है’ कहते है दूसरी तरफ जान के बदले एग्जाम की नीति पर सरकार छात्रों की जान जोखिम में डालने पर आमादा हैं । जिसका समाजवादी पार्टी लगातार विरोध करती रहेगी चाहे सरकार जेल में डाल दे। वहीं बीएचयू लंका मालवीय चौराहे पर प्रदर्शन कर समाजवादी पार्टी के लोगों को इंस्पेक्टर लंका महेश पांडेय ने समझा बुझाकर शांत कराया । इस तरह थोड़ी ही देर तक सपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन चला। इस दौरान मुख्य रूप से सूरज गौड़, आशू श्रीवास्तव, विकास कुमार, चन्दन दुबे, प्रकाश सहानी, काशी नाथ गुप्ता, बबलू बिन्द आदि शामिल रहे।