jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्... हंडिया : 41वें वर्ष में प्रवेश कर रही मां नर्मदा पंचकोशी पदयात्रा, गुरुदेव डॉ. रविंद्र भारती चौरे का... MP में 4-5 अगस्त से फिर हैवी रेन का अलर्ट भोपाल-इंदौर समेत अधिकांश जिलों में आज हल्की बारिश अब मान... इंदौर: 21 अवैध कॉलोनियां घोषित, खसरे में दर्ज होंगी, खरीदी-बिक्री पर रोक जिला प्रशासन की बड़ी कार्र... MSP बढ़ने से मंडी में मूंग की आवक बढ़ी: एक दिन में 477 क्विंटल खरीदी, 4 किमी तक लगी लाइन मासूमों की जान से खिलवाड़: 25 बच्चों को ठूंसकर दौड़ रही स्कूल वैन जब्त आज 2 अगस्त 2026 को हरदा की खास खबरे

भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्व में युवाओं ने लिया संकल्प

हरदा : 2 अगस्त 2026’नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत देशव्यापी आंदोलन के पहले दिन स्थानीय स्तर पर भी एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में हुआ, जहाँ युवाओं और विद्यार्थियों ने एकजुट होकर नशामुक्त समाज और देश के निर्माण की सामूहिक शपथ (Pledge) ली।

इस जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से भीमराव अंबेडकर हॉस्टल के वार्डन पुरस्तमजी उपस्थित रहे। उन्होंने हॉस्टल के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवावस्था में भटकाव से बचने के लिए आत्म-नियंत्रण और अच्छे संस्कारों का होना बेहद जरूरी है।

- Install Android App -

उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा को रचनात्मक कार्यों और शिक्षा की ओर लगाने की अपील की।वहीं, ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) के आधिकारिक वॉलिंटियर शुभम ढोके ने कार्यक्रम का कुशल समन्वय किया।

शुभम ढोके ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं और युवाओं को नशामुक्त रहने की आधिकारिक शपथ दिलाई और उन्हें माय भारत पोर्टल (MY Bharat Portal) पर डिजिटल रूप से जुड़कर प्रतिज्ञा पत्र (सर्टिफिकेट) डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया समझाई।