jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्... हंडिया : 41वें वर्ष में प्रवेश कर रही मां नर्मदा पंचकोशी पदयात्रा, गुरुदेव डॉ. रविंद्र भारती चौरे का... MP में 4-5 अगस्त से फिर हैवी रेन का अलर्ट भोपाल-इंदौर समेत अधिकांश जिलों में आज हल्की बारिश अब मान... इंदौर: 21 अवैध कॉलोनियां घोषित, खसरे में दर्ज होंगी, खरीदी-बिक्री पर रोक जिला प्रशासन की बड़ी कार्र... MSP बढ़ने से मंडी में मूंग की आवक बढ़ी: एक दिन में 477 क्विंटल खरीदी, 4 किमी तक लगी लाइन मासूमों की जान से खिलवाड़: 25 बच्चों को ठूंसकर दौड़ रही स्कूल वैन जब्त आज 2 अगस्त 2026 को हरदा की खास खबरे

हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़े लोग

हरदा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और श्री वेलनेश सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में एक ऐतिहासिक सम्मान समारोह और निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरदा जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO). एच. पी. सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेंद्र जी उपाध्याय जो कि राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षक और श्री वेलनेश सेंटर के संचालक डॉ.आदर्श शुक्ला उपस्थित रहे।

इस गरिमामयी आयोजन में पिछले 10 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अमूल्य सेवा दे रहे सैकड़ों प्रध्यापक व समाज को आईना दिखाने वाले पत्रकार बंधु साक्षी बने वही हरदा जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच पी.सिंह ने कहा कि “शिक्षक और पत्रकार समाज के दो मजबूत स्तंभ” कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राजेंद्र उपाध्याय जी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और श्री वेलनेश सेंटर के इस संयुक्त प्रयास को सराहा।

- Install Android App -

डॉ.आदर्श शुक्ला ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों को एक साथ एक मंच पर लाना एक ऐतिहासिक कदम है। श्री वेलनेस सेंटर के संचालक ने इस बात पर जोर दिया कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है उन्होंने कहा कि जल्द ही हरदा में भी एक हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर आएगा ताकि हरदा के लोगों को बाहर न जाना पड़े।

कार्यक्रम के समापन पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के नगर मंत्री निकुंज शर्मा ने उपस्थित सभी मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, सम्मानित होने वाले प्राध्यापकों, पत्रकार बंधुओं और स्वास्थ्य शिविर का लाभ लेने पहुंचे नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की ऐतिहासिक कार्यक्रम का कुशल संचालन शुभम ढोके द्वारा किया गया।

उन्होंने अपनी बेहतरीन वाक्पटुता और मंच संचालन से पूरे कार्यक्रम में गरिमा बनाए रखी और उपस्थित सैकड़ों प्राध्यापकों व पत्रकारों को बांधे रखा।इस कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष गिरीश रावल सर जिला संयोजिका लिशिका काले जिला छात्रा प्रमुख डॉली कहार वरिष्ठ कार्यकर्ता दानिश बिल्लौरे धनंजय प्रद्युम्न रुद्र विकास सौम्या विशाल शुभम नवीन वह समस्त पूर्व कार्यकर्ता प्रध्यापकगण पत्रकार बंधु उपस्थित।