jhankar
ब्रेकिंग
MP में 4-5 अगस्त से फिर हैवी रेन का अलर्ट भोपाल-इंदौर समेत अधिकांश जिलों में आज हल्की बारिश अब मान... इंदौर: 21 अवैध कॉलोनियां घोषित, खसरे में दर्ज होंगी, खरीदी-बिक्री पर रोक जिला प्रशासन की बड़ी कार्र... MSP बढ़ने से मंडी में मूंग की आवक बढ़ी: एक दिन में 477 क्विंटल खरीदी, 4 किमी तक लगी लाइन मासूमों की जान से खिलवाड़: 25 बच्चों को ठूंसकर दौड़ रही स्कूल वैन जब्त आज 2 अगस्त 2026 को हरदा की खास खबरे टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला

आज 2 अगस्त 2026 को हरदा की खास खबरे

शिक्षाविदों और पत्रकारों के लिए सम्मान समारोह के साथ निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आज

हरदा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आज रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान शिक्षाविदों और पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम सुबह 10 बजे सनफ्लावर स्कूल के पास स्थित वैलनेस सेंटर में शुरू होगा। परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि छात्रों के हित में काम करने के साथ-साथ समाज सेवा के विभिन्न कार्यक्रम भी चलाए जाते हैं। इसी कड़ी में सम्मान समारोह के साथ निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया जा रहा है।

शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे और जरूरी सलाह व उपचार देंगे।

वंशावली संरक्षण को लेकर आज होगी बैठक

भारतीय समाज की सांस्कृतिक और पारिवारिक विरासत को बचाने के लिए हरदा जिले में पहली बार वंशावली संरक्षण एवं शोध अभियान शुरू किया जा रहा है।

- Install Android App -

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रजिस्टरों, खातों की बही, पारिवारिक दस्तावेजों और बुजुर्गों की यादों का दस्तावेजीकरण करना है। आज रविवार को दोपहर 2 से 4 बजे तक विष्णुपुरी कॉलोनी स्थित अक्षत कुंज कार्यालय में इसको लेकर बैठक होगी।

आयोजकों के अनुसार बैठक में जिले के इतिहासकार, शोधकर्ता, शिक्षक, साहित्यकार और सामाजिक लोग शामिल होकर अभियान की रूपरेखा तय करेंगे।

गोवा एक्सप्रेस से लापता महिला को RPF ने बरामद किया

रेलवे सुरक्षा बल ने हरियाणा के मेवात निवासी 34 वर्षीय महिला को गोवा एक्सप्रेस ट्रेन से सुरक्षित बरामद किया।

RPF निरीक्षक के अनुसार हरियाणा पुलिस से सूचना मिली थी कि लोहिंग खुर्द की रहने वाली महिला ममता लापता है और अपहरण की शिकायत दर्ज है। चेकिंग के दौरान गोवा एक्सप्रेस में महिला मिली। शनिवार को उसे हरदा लाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

कार्रवाई में RPF की टीम शामिल थी।