jhankar
ब्रेकिंग
कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश

मासूमों की जान से खिलवाड़: 25 बच्चों को ठूंसकर दौड़ रही स्कूल वैन जब्त

हरदा में स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ लापरवाही का मामला सामने आया है। क्षमता से कहीं अधिक बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल वैन को पुलिस ने जब्त कर लिया।

टिमरनी में शनिवार को जांच के दौरान एक इको वैन में 25 स्कूली बच्चे और 3 स्टाफ सवार मिले। वाहन में सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही थी।

SDOP आकांक्षा तलया के नेतृत्व में पुलिस ने वाहन क्रमांक MP 09 DA 5508 और इको वैन MP 09 DE 5508 की जांच की। दोनों वाहनों में चालक बिना निर्धारित वर्दी के थे। साथ ही नेम प्लेट, वैध परमिट, फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशमन यंत्र भी नहीं थे। क्षमता से अधिक सवारी होने पर दोनों वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत जब्त कर लिया गया।

- Install Android App -

पुलिस ने अभियान में कुल 47 चालान बनाकर 52,900 रुपये का जुर्माना भी लगाया। इनमें ओवरलोडिंग, बिना फिटनेस, बिना बीमा और सुरक्षा उपकरणों के अभाव जैसे मामले शामिल हैं।

पहले भी हो चुकी है घटना

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले भी जिले के करताना के पास एक स्कूल के वैन चालक की लापरवाही से 4 साल 10 महीने की बच्ची की मौत हो गई थी। उस समय भी वाहन में क्षमता से अधिक बच्चे भरे थे।