jhankar
ब्रेकिंग
अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश पंधानिया में अस्पृश्यता निवारणार्थ जिला स्तरीय सद्भावना शिविर आयोजित हंडिया : आंगन मिलन सेवा में गूंजा सेहत का संदेश, महिलाओं को पोषण और एनीमिया से बचाव की दी जानकारी गांधी जयंती पर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश, झाड़ू लेकर मैदान में उतरे कार्यकर्ता वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज

स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान

हरदा : गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रसेवा और सामाजिक सहभागिता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत शुक्रवार को जिला पंचायत परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान किया।

- Install Android App -

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नरोत्तम भार्गव ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ स्वच्छता गतिविधि में सहभागिता की। इस दौरान जिला पंचायत परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में सफाई की गई। मैदान में फैले प्लास्टिक कचरे, सूखी पत्तियों तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्रित कर परिसर को स्वच्छ बनाया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।