jhankar
ब्रेकिंग
शरद पूर्णिमा पर अस्थमा-दमा के रोगियों को मिलेगी विशेष आयुर्वेदिक औषधि - टिमरनी आज से तीन दिन बंद रहेगी कृषि उपज मंडी अमिताभ बच्चन को जान से मारने की धमकी से मुंबई में हड़कंप, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर फीस के लिए TC और मूल दस्तावेज रोकना गैरकानूनी - राजस्थान हाईकोर्ट हरदा ब्रेकिंग: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, अस्पताल के वार्ड में भी भिड़े दोनों पक्ष! नवजात को लावारिस छोड़ने के मामले में युवती व उसकी मां पर मामला दर्ज, कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब ! अबगाँवकला एवं रन्हाईकला में बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न कृषि आदान विक्रेताओं की दुकानों का सघन निरीक्षण, बीज के 42 नमूने लिए नगरीय प्रशासन आयुक्त संकेत भोंडवे पहुंचे,राम वाटिका शिवराज पार्क मल्टी का किया निरीक्षण भारत में परंपरा से हटकर तेजी से बढ़ता डायरेक्ट सेलिंग बाजार - युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प

अमिताभ बच्चन को जान से मारने की धमकी से मुंबई में हड़कंप, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर

मुंबई। बॉलीवुड में एक बार फिर धमकी भरे ईमेल ने सनसनी फैला दी है। टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना के कुछ दिन बाद ही अब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और पंजाबी सिंगर-अभिनेता दिलजीत दोसांझ को जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

कैसे मिली धमकी…?

जानकारी के अनुसार यह धमकी सीधे तौर पर अमिताभ बच्चन को नहीं, बल्कि शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की मेयर रितु तावड़े के ऑफिस को एक ईमेल के जरिए भेजी गई। इसी तरह का एक ईमेल बीकेसी स्थित एक अमेरिकन स्कूल को भी भेजा गया है।

ईमेल में दावा किया गया है कि –

– बीएमसी मेयर के दफ्तर को दोपहर 3 बजे निशाना बनाया जाएगा

– मुंबई के कई स्कूलों को दोपहर 1 बजे निशाना बनाया जाएगा

– अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले ‘जलसा’ को 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच बम और ग्रेनेड से उड़ाया जाएगा।

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर भी खतरा

- Install Android App -

इस ईमेल में दिलजीत दोसांझ के आने वाले ‘औरा इंडिया टूर’ कॉन्सर्ट को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। मेल में लिखा है कि 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में होने वाले शो में आत्मघाती हमला किया जाएगा। धमकी में अजीब वजह बताई गई है कि दिलजीत ने अमिताभ बच्चन के पैर छुए थे, इसलिए उन्हें निशाना बनाया जाएगा।

1984 और खालिस्तान का किया जिक्र

धमकी भरे ईमेल में खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए हैं और खुद को ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी (KNA) ग्रुप’ बताया गया है। ईमेल भेजने वाले ने कहा है कि यह हमला 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार और सिख विरोधी दंगों का बदला लेने के लिए किया जा रहा है।

पुलिस का क्या कहना है…?

ईमेल मिलते ही मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने बीएमसी मुख्यालय, मेयर कार्यालय और संबंधित स्कूलों में गहन तलाशी ली, लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

मुंबई पुलिस के डीसीपी मनीष कलवानिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह ईमेल फर्जी और दहशत फैलाने वाला लग रहा है। पिछले कुछ महीनों से KNA नाम से इसी तरह के कई फर्जी ईमेल दिल्ली-मुंबई के स्कूलों को भेजे जा रहे हैं। साइबर सेल ईमेल के IP एड्रेस और लोकेशन को ट्रैक कर रही है।

फिलहाल जलसा बंगले और महालक्ष्मी रेसकोर्स के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

(साभार – इंटरनेट मीडिया)