हरदा : महिला एवं बाल विकास विभाग, हरदा द्वारा मिशन वात्सल्य योजना एवं हब फॉर वोमेन इमपावरमेंट के अंतर्गत गुरूवार को शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अबगाँवकला एवं शासकीय हाई स्कूल, शासकीय माध्यमिक स्कूल रन्हाईकला में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, चाइल्ड ट्रैफिकिंग, बाल शोषण से बचाव, पॉक्सो अधिनियम 2012 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 181 की जानकारी दी गई।
विद्यार्थियों को हिंसा एवं असुरक्षित परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग से गजेद्र बरकडे, प्रियांश नामदेव, परियोजना चाइल्ड हेल्पलाइन से रविराज राजपूत, शुभम् धार्मिक व विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

