jhankar
ब्रेकिंग
अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश पंधानिया में अस्पृश्यता निवारणार्थ जिला स्तरीय सद्भावना शिविर आयोजित हंडिया : आंगन मिलन सेवा में गूंजा सेहत का संदेश, महिलाओं को पोषण और एनीमिया से बचाव की दी जानकारी गांधी जयंती पर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश, झाड़ू लेकर मैदान में उतरे कार्यकर्ता वरिष्ठ अधिवक्ता के घर ऑफिस में मारपीट का आरोप, अधिवक्ता घायल; 7 लोगों पर मामला दर्ज

अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

हरदा : ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के अंतर्गत “स्वच्छता ही सेवा” के तहत शासकीय पीएमश्री महाविद्यालय, हरदा के सभागार में स्वच्छता कर्मियों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने माँ सरस्वती एवं महात्मा गांधी के फोटो पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश वर्मा, अपर कलेक्टर अनुपमा चौहान, जिला पंचायत सदस्य ललित पटेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोशन बाथम सहित विभिन्न पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहें।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गहलोत एवं भाजपा जिला अध्यक्ष वर्मा ने महात्मा गांधी के आदर्शों पर अपने विचार व्यक्त किए एवं सभी से सामाजिक बुराइयों को दूर करने का आव्हान किया ।

- Install Android App -

लघु नाटिका व नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन 

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के छात्र-छात्राओं द्वारा शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। साथ ही स्वच्छता के महत्व पर केंद्रित लघु नाटिका भी प्रदर्शित की गई। प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा नशामुक्ति अभियान को लेकर नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को नशामुक्ति संबंधी शपथ भी दिलाई गई।

स्वच्छता मित्रों के पैर पखारकर किया सम्मान

कार्यक्रम में स्वच्छता मित्र मुबारिक, उषा, कैलाश, गायत्री का अतिथियों द्वारा पैर पखारकर सम्मान किया गया। साथ ही 55 से अधिक ग्रामीण एवं शहरी स्वच्छता दूतों को गिफ्ट भेंट कर सम्मानित किया गया।