jhankar
ब्रेकिंग
हरदा उप पंजीयक कार्यालय ने अनुविभागीय अधिकारी से राजधानी कालोनी के विकास की अनुमति लिखित प्राप्त की ... हरदा नगरपालिका में रिकॉर्ड जलाने पर विवाद गहराया, CMO की सफाई पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल; निष्पक्... हरदा में सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ नरवाई जलाना बना मुसीबत - 8 एकड़ मक्का जलकर खाक, इटारसी में भी कलेक्टर की समझाइश के बाद लगी आग ITBP के 65वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने हिमवीरों को दी बधाई, कहा - उनका अदम्य साहस देश के लिए प्र... हंडिया में अतिक्रमण का विस्तार, कार्रवाई का इंतजार! शरद पूर्णिमा पर अस्थमा-दमा के रोगियों को मिलेगी विशेष आयुर्वेदिक औषधि - टिमरनी आज से तीन दिन बंद रहेगी कृषि उपज मंडी अमिताभ बच्चन को जान से मारने की धमकी से मुंबई में हड़कंप, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर फीस के लिए TC और मूल दस्तावेज रोकना गैरकानूनी - राजस्थान हाईकोर्ट

गांधी जयंती पर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश, झाड़ू लेकर मैदान में उतरे कार्यकर्ता

हरदा। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर हरदा नगर मंडल द्वारा सेवा संकल्प अभियान “सेवा मेरा योगदान” के अंतर्गत ABM ग्राउंड एवं जय स्तम्भ चौक पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वयं श्रमदान करते हुए परिसर की साफ-सफाई की। कार्यकर्ताओं ने हाथों में झाड़ू थामकर कचरा एकत्र किया और उसे नगर पालिका के कचरा वाहन में पहुंचाया।

- Install Android App -

इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश गोदारा, बसंत सिंह राजपूत, नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, नगर मंडल अध्यक्ष नितेश बादर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजू कमेड़ी, जिला संयोजक सोशल मीडिया विभाग आशुतोष गोस्वामी, नगर मंडल महामंत्री सौरभ तिवारी, पुरुषोत्तम झिंझोरे, नागेन्द्र मालोत्रा, मनसुख लोहाना, नरेंद्र सेनी, अनुराग जैन, रंजीत सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सिर्फ संदेश नहीं, जमीन पर श्रमदान

स्वच्छता अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। गांधी जयंती के अवसर पर “सेवा मेरा योगदान” के माध्यम से स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया।