jhankar
ब्रेकिंग
कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश

कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित

18 प्रतिभागियों के बीच हरदा का प्रतिनिधित्व, एक माह की प्रशिक्षण कार्यशाला में सीखी सिनेमैटोग्राफी और एडिटिंग की बारीकियां

हरदा। फोटोग्राफी और सिनेमैटोग्राफी के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को निखारने की दिशा में हरदा के पवन कुमार मानधनिया ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित एक माह की प्रशिक्षण कार्यशाला में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों के साथ उन्होंने भी हिस्सा लिया।

कार्यशाला में कुल 18 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें हरदा से पवन कुमार मानधनिया शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सिनेमैटोग्राफी, सिनेमैटिक शूटिंग और वीडियो एडिटिंग की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई।

- Install Android App -

प्रशिक्षण में कैमरे के बेहतर उपयोग, प्रभावशाली तरीके से दृश्यों को फिल्माने तथा वीडियो को आकर्षक और रचनात्मक रूप देने की तकनीकों पर विशेष ध्यान दिया गया। पवन ने प्रशिक्षण के दौरान इन तकनीकों को सीखकर अपने कौशल को और बेहतर किया।

प्रशिक्षण पूर्ण होने पर राजा अवस्थी एकेडमी की ओर से राजा अवस्थी सर ने पवन कुमार मानधनिया को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान उनके सीखने के जुनून और फोटोग्राफी एवं सिनेमैटोग्राफी के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के प्रयासों का प्रतीक है।

पवन की इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों और परिचितों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डिजिटल दौर में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के बढ़ते महत्व के बीच पवन की यह उपलब्धि हरदा के युवा प्रतिभाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।