jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्... हंडिया : 41वें वर्ष में प्रवेश कर रही मां नर्मदा पंचकोशी पदयात्रा, गुरुदेव डॉ. रविंद्र भारती चौरे का... MP में 4-5 अगस्त से फिर हैवी रेन का अलर्ट भोपाल-इंदौर समेत अधिकांश जिलों में आज हल्की बारिश अब मान... इंदौर: 21 अवैध कॉलोनियां घोषित, खसरे में दर्ज होंगी, खरीदी-बिक्री पर रोक जिला प्रशासन की बड़ी कार्र... MSP बढ़ने से मंडी में मूंग की आवक बढ़ी: एक दिन में 477 क्विंटल खरीदी, 4 किमी तक लगी लाइन मासूमों की जान से खिलवाड़: 25 बच्चों को ठूंसकर दौड़ रही स्कूल वैन जब्त आज 2 अगस्त 2026 को हरदा की खास खबरे

हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिला अजाक्स कार्यालय में बैठक संपन्न 

हरदा : जिला मुख्यालय पर अनुसूचित जाति जनजाति सामाजिक संगठनों के माध्यम से विश्व आदिवासी मनाने को लेकर बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को अलग अलग जिम्मेदारी दी गई क्योंकि 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पूरे देश में आदिवासी समाज बड़े हर्ष उल्लास के साथ एक त्यौहार के रूप में मनाया जाता है जो कि इस वर्ष भी हरदा में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाएगा

जिसमें जिले के प्रत्येक गांव गांव से ग्रामीण एवं शहरी लोग कार्यक्रम में हजारों की तादाद में जुटेंगे जो की कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की जा रही है इस आयोजन में 50 वालिंटियर रहेंगे जिनको आयोजन समिति के द्वारा आईडी कार्ड प्रदान किया जाएगा और उनको अलग अलग जिम्मेदारी दी जाएगी

- Install Android App -

आयोजन को सफल बनाने की लिए जो कि आदिवासी दिवस पर विशाल जनसभा होगी एवं शहर के मुख्य चौक चौराहों से विशाल रैली निकाली जाएगी उक्त कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे

एवं 10वीं 12वीं के 75% से अधिक अंकों वाले एससी एसटी के मेधावी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर उनका सम्मान भी किया जाएगा जिसमें कार्यक्रम को लेकर रणनीति बनाई गई बैठक में उपस्थित हुए

धनसिंह भल्लाबी प्रमिला ठाकुर एड सुखराम बामने राहुल पवारे लोकेश कलमे महेंद्र काशिव मेहरा पुरुषोत्तम कलम बीआर आहके राम इरपाचे विनोद उइके नारायण उइके राहुल काजले फूलसिंह भल्लाबी पंचम उइके कपिल ठाकुर आदि लोगों ने बैठक आयोजित कर रणनीति बनाई है