jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण

हरदा :  मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में 31 जुलाई से 6 अगस्त 2026 तक आयोजित सात दिवसीय सिविल डिफेंस वालेंटियर्स प्रशिक्षण के तीसरे दिन स्वयंसेवकों को अग्नि सुरक्षा, आग से बचाव एवं आपदा की स्थिति में त्वरित राहत संबंधी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान प्लाटून कमांडर श्रीमती रक्षा राजपूत ने आग क्या है, आग का वर्गीकरण, अग्नि त्रिभुज, दहन का सिद्धांत, आग बुझाने की विभिन्न विधियां तथा अग्निशमन यंत्रों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आग लगने के प्रमुख कारणों तथा उनसे बचाव के उपायों पर भी स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया।

- Install Android App -

इसके बाद हवलदार श्री दीपक ठाकुर एवं एसडीईआरएफ (SDERF) टीम द्वारा घर में आग लगने की स्थिति में राहत एवं सहायता कार्यों का प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षण में गैस सिलेंडर में आग लगने पर उसे सुरक्षित तरीके से नियंत्रित करने के उपायों का डेमो भी दिया गया। स्वयंसेवकों को बताया गया कि आपातकालीन परिस्थितियों में बिना घबराए सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई कैसे की जाए।

प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों ने विभिन्न विषयों का व्यावहारिक अभ्यास भी किया। अधिकारियों ने बताया कि सात दिवसीय प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वयंसेवकों को आपदा एवं अग्नि दुर्घटनाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों के लिए दक्ष बनाना है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे आमजन की प्रभावी सहायता कर सकें।