jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज

हरदा :  कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने हरदा शहर एवं खिरकिया क्षेत्र में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 9 प्रकरण दर्ज किए गए तथा 5 स्थानों पर खाली तलाशी की कार्रवाई भी की गई।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी डी.एस. चौहान के नेतृत्व में 1 अगस्त को हरदा शहर के टंकी मोहल्ला एवं सरदार मोहल्ला तथा खिरकिया क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5 एवं 6, ग्राम चौकड़ी, धनवाड़ा, सारंगपुर, बम्हनगांव और पंचवटी ढाबा सिराली में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान 16 लीटर हाथभट्टी कच्ची महुआ शराब, 20 पाव देशी मदिरा प्लेन तथा लगभग 450 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया।

- Install Android App -

जप्त सामग्री के आधार पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं (च) के तहत कुल 9 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 49 हजार 720 रुपये बताया गया है।

इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी डी.एस. चौहान, आबकारी उपनिरीक्षक दीपिका वाईकर, पूनम मानकर, आबकारी आरक्षक तथा नगर सैनिकों का विशेष योगदान रहा। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।