ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गंभीर मरीजों को रेफर करने पीएम श्री एम्बुलेंस सेवा का संचालन प्रदेश सहित जिले में संचालित Live maa narmda: मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे वीडियो, लगातार हो रही बारिश से तेजी से बढ़ रहा जलस्तर रेत का अवैध परिवहन कर ले जा रहे 2 ट्रेक्टर ट्राली करताना पुलिस ने पकड़ी। केस दर्ज भारतीय किसान संघ रहटगांव तहसील के प्रतिनिधि मंडल ने आज हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से मुलाकात की अब निजी चिकित्सक देंगे हरदा के संजीवनी क्लिनिकों पर अपनी सेवाएं : कलेक्टर श्री जैन ने निजी चिकित्सको... मप्र में मूँग और उड़द की खरीदी आज से प्रारम्भ!  जानिए क्या है मूँग और उड़द का समर्थन मूल्य तस्वीर देखिए सीएम मोहन यादव सरकार: धरती पुत्र किसान परिवार के महिलाएं , बच्चे , बुजुर्ग सभी खाद के... उज्जैन: मोहर्रम के जुलूस में बवाल युवकों ने बेरिकेड्स गिराये , 6 पुलिसकर्मी घायल Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 का पेपर लीक मामले में ,आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने 5 करोड़ की संपत्ति,19 लाख कैश बरामद किया

मकड़़ाई समाचार राजस्थान। वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 का पेपर लीक करने वाला सबसे मुख्य आरोपी भूपेन्द्र सारण की गिरफ्तार पत्नी एलची सारण, भाई गोपाल की पत्नी इंदुबाला, मोटाराम, दिनेश कुमार खींचड़ व रमेश कुमार खींचड़ से पूछताछ में कई तथ्य सामने आए हैं। यह भी जानकारी सामने आई कि वांटेड भूपेन्द्र सारण फर्जीवाड़े से कमाई रकम को परिचित हनुमान विश्नोई के पास रखता है।
हनुमान विश्नोई को गिरफ्तार किया – करणी विहार थाना पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही से सोडाला क्षेत्र से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीसीपी वंदिता राणा ने बताया कि मूलतरू बाड़मेर के समदड़ी स्थित फूलन निवासी हनुमान विश्नोई को गिरफ्तार किया। आरोपित हनुमान सोडाला स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी में रह रहा है और वांटेड भूपेन्द्र सारण का परिचित है।गुरुवार को हनुमान विश्नोई के घर सर्च की गई, जिसमें 19,36,500 रुपए मिले। एडिशनल डीसीपी राम सिंह ने बताया कि षडय़ंत्र में शामिल होने पर आरोपित हनुमान को गिरफ्तार किया।
5 करोड़ से अधिक संपत्ति,19 लाख रुपए से अधिक कैश बरामद किया – इसके अलावा वांटेड भूपेन्द्र सारण की पत्नी व भाई की पत्नी के नाम से औद्योगिक क्षेत्र में 1500 वर्गगज का भूखंड, भूपेन्द्र का भाई के सांझे में रजनी विहार में मकान और उदयपुर पुलिस की गिरफ्त सुरेश विश्नोई के पिता के नाम से चित्रकूट स्थित नेमी नगर में भूखंड मिला है।पेपर लीक मामले से जुड़े वांटेड भूपेन्द्र सारण और सुरेश विश्नोई की कुल करीब 5 करोड़ की तीन सम्पत्ति के दस्तावेज उदयपुर पुलिस को सौंपे हैं। इसके अलावा 19 लाख रुपए से अधिक कैश बरामद किया जा चुका है।