jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

पानी से भरी पत्थर खदान में बेकाबू कार गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

मकड़ाई समाचार छत्‍तीसगढ़|  सारंगढ-बिलाईगढ़ जिला से दिल दहलाने वाली दर्दनाक हादसे की खबर सामने आयी है।  ओड़िशा से मंदिर दर्शन कर लौट रहे सारगढ़-टिमरलगा में मुख्य मार्ग से करीब 50 मीटर दूर पानी से भरे एक पत्थर खदान में बेकाबू कार के गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 साल की युवती तैरकर किसी तरह बाहर निकल गई और ग्रामीण व पंप कर्मचारियों को घटना की जानकार दी।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक टिमरलगा के सरपंच मीनू पटेल के पति महेंद्र पटेल अपने माता-पिता एवं मीनू और 15 वर्षीय बेटी रोशनी के साथ गुरुवार को ओड़िशा की ओर गया था। वापस आने के दौरान देर रात गांव के पास ही पानी से भरे पत्थर खदान में की ओर किसी कार्य के सिलसिले में गया था। कार पीछे कर करने के दौरान अनियंत्रित होकर पानी से लबालब पत्थर खदान में गिर गया। इस घटना के बाद सरपंच की बेटी कार से बाहर निकल जाने की वजह से सलामत बच गयी। वहीं बाकी चार लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई। सारंगढ़ पुलिस मौके पर पंहुच कार को बाहर निकाल रही है। फिलहाल रायगढ़ से शव को निकालने गोताखोर भी बुलवाए गये हैं। सरपंच के ससुर का शव बाहर पानी में तैरता मिला जिसे निकाल लिया गया है। शेष तीन लोग कार में ही फंसे थे। वहीं इस खदान की दूरी मीनू पटेल के निवास से मात्र 50 मीटर ही है तथा रात को घर के पास हुआ हादसा से यह बड़ी घटना घट गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी समेत अन्य पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।