ब्रेकिंग
मटका कुल्फ़ी खाने से 40 बच्चे हुए बीमार ,अस्पताल मे कराया भर्ती!  मुंडन कार्यक्रम मे शामिल होने परिज... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 14 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे झाबुआ : जिले में लगतार अवैध शराब के विरूद्ध में अभियान जारी: 121 पेटी अवैध शराब की पेटी जब्त  सिवनी मालवा: कॉलोनी बनाने के लिए काट दिए हरे भरे पेड़: जिम्मेदार बोले जांच करा कर की जायेगी कार्रवाई  हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं चना, मसूर व सरसों उपार्जन के लिये 21 मई से पूर्व स्लॉट बुक कराएं Harda news: रेलवे स्टेशन के सामने सौंदर्यीकरण के नाम पर 45 दुकानदारों को बेदखली के आदेश! कांग्रेस प्... शराब: जहरीली शराब से 14 लोगों की मौत!  पुलिस ने 6 आरोपियो को किया गिरफ्तार! आज का मौसम दिल्ली पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में हीटवेव का खतरा तो मध्य भारत मे आँधी बारिश की सम्भावन... Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों को 1250 रुपए की 24वीं किस्त मिलने वाली है, जानें तारीख और पूरा अपडे...

अनाज मंडी के बाहर नाराज किसानों का हंगामा,सड़कों पर उतर आए

मकड़़ाई एक्सप्रेस इंदौर| शहर की लक्ष्मीबाई अनाज मंडी के बाहर किसानों ने हंगामा चल रहा है। एमआर 5 पर जारी है चक्काजाम। सप्ताह में दूसरी बार नाराज किसानों ने हंगामा किया है। एक हजार से ज्यादा किसान सड़कों पर उतर आए हैं। किसानों की मांग है कि गेहूं की सरकारी खरीदी में चमकविहिन गेहूं की भी खरीदी जाए। किसानों ने प्रशासन पर भी मनमानी करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार ने फैसला किया है कि 10 प्रतिशत तक चमकविहीन गेहूं समर्थन मूल्य पर उपार्जन करेगी सरकार। केंद्र सरकार ने दी अनुमति। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को दी जानकारी।

- Install Android App -

इधर प्रशासन के पास अभी तक इस फैसले का आदेश नहीं पहुंचा है, ऐसे में वह फिलहाल खरीदी नहीं कर रहा है। इसे लेकर किसानों का हंगामा जारी है। इस फैसले से बाजार में इस समय 1700-1800 रुपये क्विंटल बिक रहा गेहूं, सरकारी खरीद में करीब 2700 से 2800 तक बिक सकेगा।जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी निरन्तर की जा रही है। जिले में आज दिनांक तक 32 हजार 344 मेट्रिक टन गेहूं की खरीदी हो चुकी है। यह गेहूं 2728 किसानों से की गई है। जिले में खरीदी का कार्य 97 केन्द्र पर किया जा रहा है। खरीदी केन्द्रों पर किसानों की सुविधा के लिये सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने खरीदी केन्द्रों पर व्यवस्थाओं की सुनिश्चितता के लिये संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।