ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8/09/2024 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे रहटगांव : सच में पुलिस के हाथ बहुत लंबे होते है। कागजों में 11 साल पहले जो मर गया। उसे पुलिस ने जिंद... हंडिया : घरों तथा पांडालों में विराजे गणपति बप्पा,, गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंजी धार्मिक न... हरदा न्यूज: 2 अलग-अलग मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये एसपी ने किया इनाम घोषित! कलारीपट्टू जिला स्तरीय प्रतियोगिता में डिजिटल स्कूल ने गाड़ा कामयाबी का झंडा। JNVST Admission Form 2025: कक्षा 6 में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि नजदीक, जल्द करें आवेदन Manjhi Ladki Bahin Yojana List 2024: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए और मुफ्त 3 एलपीजी सिलिंडर घोर कलयुग : जमीन के टुकड़ों के लालच में भाई ने भाई के साथ की गद्दारी! फर्जी हस्ताक्षर कर बेटे के नाम... Harda: रामभरोस मुंडेल विधायक प्रतिनिधि नियुक्त,समर्थको ने दी बधाई। हरदा:आबकारी विभाग हरदा की अवैध मदिरा के विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही में 06 प्रकरण दर्ज  66600 रुपए क...

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया पुलिस का वाहन, एएसआइ और आरक्षक घायल

वाहन इतना तेज था कि सीधा एक पेड़ से टकरा गया जिससे उसके आगे का संपूर्ण भाग क्षतिग्रस्त हो गया

मकड़ाई समाचार दमोह। जिले के मडियादो थाना अंतर्गत शुक्रवार की सुबह ग्राम कलकुआं के समीप पुलिस का वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया जिससे वाहन में सवार सहायक उप निरीक्षक एवं आरक्षक घायल हो गए। जिन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मडियादो में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें दमोह के जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

- Install Android App -

प्राप्त जानकारी के अनुसार दमोह जिले के मड़ियादो थाना के ग्राम कलकुआ में गुरुवार की रात किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसमें शराबखोरी को लेकर दयाराम बंजारा एवं एक अन्य पक्ष में विवाद हो गया था। इस बात की जानकारी लगने के बाद मडियादो थाना में पदस्थ सहायक निरीक्षक विनोद करोलिया एवं आरक्षक सूरज अहिरवार रात 12 बजे ग्राम कलकुआं गए थे। वहां पर दोनों पक्षों को समझाइश देने के बाद उनमें आपसी सामंजस्‍य बैठाने के उपरांत मडियादो थाना वापस लौट रहे थे कि शुक्रवार की सुबह अचानक ही ग्राम कलकुआं के समीप मुरम खदान के पास पुलिस वाहन क्रमांक एमपी 03 ए 8752 अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतर गया। वाहन इतना तेज था कि सीधा एक पेड़ से टकरा गया जिससे उसके आगे का संपूर्ण भाग क्षतिग्रस्त हो गया। इस वाहन में सवार सहायक उपनिरीक्षक विनोद करोलिया एवं आरक्षक सूरज अहिरवाल गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मडियादो के उपरांत हटा भेजा गया था। जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर एएसआइ विनोद करोलिया को सागर एवं आरक्षक सूरज अहिरवाल को जिला अस्पताल दमोह रेफर किया गया है। इस संबंध में मडियादो थाना प्रभारी विक्रम सिंह दांगी ने बताया कि कलकुआं से लौटते वक्त मोड़ पर मुरम खदान के समीप गाड़ी अनियंत्रित हो गई थी जिस कारण से यह घटना घटित हुई।

उल्लेखनीय है कि इस मोड़ पर पूर्व में भी अनेक घटनाएं घटित हो चुकी हैं क्योंकि वहां पर किसी भी प्रकार के कोई सांकेतिक निशान नहीं लगे हुए हैं और वाहन के तेज गति के आने के कारण अचानक मोड आ जाने के कारण भी वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। उस सड़क से निकलने वालों को इस मोड़ की जानकारी ना होने के कारण भी आए दिन यहां पर इस प्रकार की घटनाएं घटित होती रहती हैं। जिला प्रशासन को चाहिए कि इस मोड़ पर संकेतक बोर्ड लगाने के लिए निर्देशित किया जाए। इसके पूर्व भी ग्रामीणों ने इस बात की मांग भी की थी लेकिन लोक निर्माण विभाग द्वारा इस दिशा में किसी भी प्रकार की कोई प्रयास अभी तक नहीं किए गए हैं।