jhankar
ब्रेकिंग
शीर्षक: हर बूंद जरूरी – पोलियो से सुरक्षा का मजबूत कवच 28 जून 2026, रविवार को देश - विदेश की 15 अपडेट खबरें 28 जून 2026, रविवार - मध्यप्रदेश की 15 अपडेट खबरें पढि़ए मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ भोपाल कोलार में स्कूल वैन पर हमला, नकाबपोश बदमाशों ने ड्राइवर पर तलवार-चाकू से किया वार आज 28 जून 2026, रविवार को देश के मौसम पर अपडेट आज 28 जून 2026, रविवार - हरदा जिले का मौसम अपडेट छिंदवाड़ा में विकास के दावे फेल: पुल-सड़क नहीं, गर्भवती को खटिया पर नदी पार कराकर पहुंचाया अस्पताल अवैध कब्जे पर प्रशासन सख्त, आदतन अतिक्रमणकारी सिविल जेल भेजा गया, एसडीएम विजय राय की कार्रवाई Big Breking News:   कटनी जंगल में तालाब में घोला जहर तड़प तड़प के चीतल-सांभर समेत 14 वन्य जीव मरे,... आज का पंचांग - 28 जून 2026, रविवार

सीबीएसई बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक विकास अग्रवाल ने स्कूल संचालक से की अभद्रता

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इटारसी।सभी बोर्ड परीक्षाओ की मार्कशीट पर सम्बंधित अधिकारी के काऊंटर साईन जरूरी होते है। सभी सीबी एस ई स्कूलों को बोर्ड की मार्क शीट पर साईन कराने होते है।इसी सम्बंध मे स्कूल संचालक और सीबीएसई के बीच विवाद हो गया।स्कूल संचालक ने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की शिकायत उच्चाधिकारी से भी की है।शिकायतकर्ता स्कूल संचालक के साथ पत्रकार भी बाबजूद उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया।

 

विद्यार्थियों की टीसी पर साईन करने से मना किया

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के निदेशक विकास अग्रवाल के स्कूल संचालक पर अभद्रता का मामला सामने आया है । जिसमें स्कूल संचालक अपने स्कूल के बच्चों की टी सी को प्रतिहस्ताक्षरित करवाने गए थे। जहां पर कार्यालय सहायक आशीष ने कार्य करने से मना किया।

शिकायतकर्ता ने बताया

- Install Android App -

स्कूल संचालक द्वारा अपने साथ हुए उपेक्षित व्यवहार की लिखित शिकायत की है। इस घटना का जिक्र करते स्कूल संचालक ने बताया में डॉ प्रताप सिंह वर्मा प्राचार्य रानी अवंती विद्या निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल इटारसी से दिनांक 22 जुलाई 2025 को आपके क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल अपने स्कूल के चार विद्यार्थियों की टी सी प्रतिहस्ताक्षरित करवाने गया था l क्षेत्रीय कार्यालय में सहायक आशीष ने चारों बच्चों की टीसी लेने से मना कर किया ना ही कोई दिशा निर्देश मुझे दिए l जबकि मेरे सामने अन्य लोगों से इकट्ठी 6-6 T.C. अभिप्रमाणित करने हेतु ली जा रही थी l जिसका मैने विरोध किया तो मुझे क्षेत्रीय निदेशक विकास अग्रवाल से मिलने को कहा ।

मिलने से पहले बैग मोबाइल बाहर रखवाया

मुझे मिलने को कहा गया जब मै मिलने जाने लगा तो मेरा बैग एवं मोबाइल केविन के बाहर रखवा कर ही मुझे से मिलने दिया गया l जब मैं केविन के अंदर गया तो मुझे बोला गया कि आपको हमारे बने हुए सिस्टम से ही काम करना होगा। उनका इशारा अनावश्यक पूर्तियों को लेकर था l जिसको पूर्ण करने के लिए मैंने असमर्थता व्यक्त की जिसे उन्होंने मुझे तीव्र आवेश के साथ झल्ला कर कहा कि आपकी हैसियत क्या है l आप निचले स्तर के पहनावे में आए हो, पैरों में साधारण सी चप्पल पहन कर आए हो l आपका छोटा सा स्कूल होगा l मैं आपके विद्यार्थियों की टीसी प्रतिहस्ताक्षरित करीब नहीं करा सकता हूं।

मैंने कहा कि मैं स्कूल संचालक के साथ समाचार पत्र का संपादक भी हूं फिर उन्होंने कहा आपकी क्या औकात है बहुत देखे ऐसे पत्रकार और समाचार पत्र आपको अभी बताता हूँ कहकर अपनी सीट से उठकर मुझे धक्का देने के लिए मेरे पास पहुंच गए l गार्ड को बुलाकर कहा कि इन्हें धक्का मारकर परिसर से बाहर कर दो इनका कोई भी काम मत करना l जिसकी शिकायत पुलिस थाना मे शाहपुरा भोपाल में ऑनलाइन की गई है। जिसकी प्रतिलिपि संलग्न है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से मेरे पुरुषार्थ को चोट पहुंची है। साथ ही आत्म सम्मान को ठेस लगी है l मेरी मानहानि हुई है जिसके लिए मैंने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव एवं अध्यक्ष को इस संबंध मे शिकायत की हैं।