jhankar
ब्रेकिंग
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की रची साजिश, सोते समय गैंती से किया हमला हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया

अवैध कब्जे पर प्रशासन सख्त, आदतन अतिक्रमणकारी सिविल जेल भेजा गया, एसडीएम विजय राय की कार्रवाई

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा। शासकीय एवं निजी भूमियों से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसडीएम विजय राय ने शिवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उमरिया में आदतन अतिक्रमणकारी हुकुम सिंह को सिविल जेल भेज दिया।

पीड़ित किसान श्रीमती रेशमबाई की निजी कृषि भूमि पर हुकुम सिंह ने कई वर्षों से बलपूर्वक कब्जा कर रखा था। राजस्व दल ने पहले भी कई बार बेदखल कर किसान को कब्जा दिलाया, लेकिन आरोपी बार-बार आदेशों की अवहेलना कर फिर कब्जा कर लेता था।

- Install Android App -

कलेक्टर सोमेश मिश्रा नर्मदापुरम के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत एसडीएम विजय राय ने मप्र भू राजस्व संहिता 1959 की धारा 250(2) के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सिविल जेल दाखिल करा दिया। एसडीएम ने कहा कि यह कार्रवाई अन्य

अति क्रमणकारियों के लिए कड़ा संदेश है। एसडीएम विजय राय ने बताया कि

जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन पर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम शासकीय और निजी दोनों भूमियों को कब्जामुक्त करा रही है। एसडीएम ने बताया कि ग्राम चौतलाय, ग्वाड़ी, पीपलठोन, चापड़ाग्रहण सहित कई गांवों में शासकीय भूमि और रास्तों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सिविल जेल के वारंट जारी किए गए हैं। पुलिस आरोपियों को पकड़कर जेल भेज रही है और कब्जे वाली जमीनों को मुक्त कराया जा रहा है।

एसडीएम विजय राय ने स्पष्ट किया कि शासकीय भूमि पर किसी भी तरह का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान लगातार जारी रहेगा।