हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
हरदा। NEET पेपर लीक मामले को लेकर भीम आर्मी छात्र संघ ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। इस संबंध में छात्र संघ के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में छात्रों ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में मांग की गई कि NEET पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दें, ताकि देश के छात्रों का शिक्षा व्यवस्था पर विश्वास कायम रह सके।
इस दौरान भीम आर्मी छात्र संघ के जिला अध्यक्ष विवेक सावनेर, एससी-एसटी युवा संघ अध्यक्ष राहुल पवारे, आजाद समाज पार्टी संभागीय अध्यक्ष महेंद्र काशिव मेहरा, जयस जिला प्रभारी राकेश काकोड़िया, राम ओसले, मंगलेश आजाद, कपिल सावनेर, धीरज काशिव, योगेश अटले, महेंद्र मानिक, पवन निमोरे, अखिलेश मेहरा, विकाश, शरद मेहरा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।
