हरदा। हरदा की होनहार बेटी डॉ. दीप्ति गुर्जर ने रूस के बश्कीर स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी, उफा (रशियन फेडरेशन) से जनरल मेडिसिन (M.B.B.S.) की डिग्री सफलतापूर्वक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उन्हें एमबीबीएस की उपाधि प्रदान की गई।
डॉ. दीप्ति गुर्जर रविवार, 26 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे हरदा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इस अवसर पर उनके परिजन, समाजजन, शुभचिंतक एवं मित्रगण उनका भव्य स्वागत करेंगे।
डॉ. दीप्ति के पिता गणेश प्रसाद पटवारे, जो पेशे से शिक्षक हैं, ने सभी नागरिकों, समाजजनों एवं पत्रकार बंधुओं से रेलवे स्टेशन पहुंचकर हरदा की इस प्रतिभाशाली बेटी का स्वागत करने एवं उसका उत्साहवर्धन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनके परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे हरदा जिले के लिए गर्व का विषय है।
विदेश से चिकित्सा शिक्षा पूरी कर डॉक्टर बनीं डॉ. दीप्ति गुर्जर की सफलता से जिले के युवाओं, विशेषकर बेटियों को उच्च शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर परिजनों ने सभी से स्वागत समारोह में शामिल होकर उनका हौसला बढ़ाने का आग्रह किया है।
ब्रेकिंग
रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत
हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब
हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी...
हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब...
शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा...
सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया
पिछले 24 घंटों में जिले में 6.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
शासकीय हाई स्कूल रातातलाई में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
PIB Fact Check | PM मोदी और मंत्री पीयूष गोयल के एआई-जनरेटेड फर्जी वीडियो का खुलासा
भोपाल अपडेट | रिहायशी इलाकों की 30 हजार अवैध दुकानों-शोरूम पर सील का खतरा
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
