jhankar
ब्रेकिंग
मोरन नदी पर पक्का घाट नहीं होने से गणेश विसर्जन में हुई परेशानी हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम

शासकीय हाई स्कूल रातातलाई में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

हरदा : कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विवेक शर्मा के मार्गदर्शन तथा वन स्टॉप सेंटर प्रशासक श्रीमती सुचिता इक्का के नेतृत्व में शनिवार को शासकीय हाई स्कूल रातातलाई में वन स्टॉप सेंटर द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैसवर्कर सुश्री रितु राजपूत द्वारा छात्र-छात्राओं को वर्तमान में हो रहे अपराधों से अवगत कराते हुये सजग और सुरक्षित रहने को कहा गया ।

- Install Android App -

बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के दुष्परिणामों और इसके कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा वन स्टॉप सेंटर योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए केंद्र में दी जाने वाली सहायता परामर्श सहायता, निशुल्क विधिक सहायता, आश्रय सहायता, चिकित्सा व पुलिस सहायता की जानकारी दी।

इस दौरान विभिन्न हेल्पलाइन नंबर महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सहायता 112, साइबर अपराध से सुरक्षा नंबर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में शासकीय हाई स्कूल रातालताई के प्राचार्य श्री कृष्णा गुर्जर, शिक्षकगण एवं छात्र- छात्रा और वन स्टॉप सेंटर का स्टाफ कार्यक्रम में उपस्थित रहा।