जानिए हरदा और पडो़सी जिले के मौसम का हाल
मकडा़ई एक़्सप्रेस 24 भोपाल । बंगाल की खाड़ी में बने नए निम्न दबाव क्षेत्र के कारण मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर लौट आया है। मौसम विभाग ने आज 25 और कल 26 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
हरदा और पड़ोसी जिलों का हाल – आज कैसा रहेगा मौसम
आज हरदा, खंडवा, देवास, नर्मदापुरम और बैतूल इन पांचों जिलों में मौसम मे खासा बदलाव रहेगा।
हरदा जिले का मौसम – आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। अभी तापमान 27°C है। दिन में अधिकतम 31°C और रात में न्यूनतम 23°C रहेगा। दोपहर बाद हल्की धूप निकलने के साथ हल्की बूंदाबांदी की 10% संभावना है। हवा 10 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही है।
बैतूल, नर्मदापुरम, खंडवा, देवास- मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज झोंकेदार हवाएं 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं।
मौसम विभाग का सिस्टम– मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी का सिस्टम 25 सितंबर के आसपास मौसम बदलेगा और पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। इसी वजह से 25-26 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी दोनों MP में बारिश बढ़ेगी। बैतूल में 25-26 दोनों दिन भारी बारिश का पूर्वानुमान है, अधिकतम तापमान गिरकर 27-28°C तक रह सकता है।
किसानों और आम लोगों के लिए सलाह – गरज-चमक के दौरान खुले खेत, पेड़ और बिजली के खंभों के नीचे न खड़े हों।
यात्रा के दौरान वाहन धीरे चलाएं। निचले इलाकों में जलभराव से सावधान रहें।

