jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा

हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन

सरस्वती शिशु मंदिर हंडिया में दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ, विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार ने उत्साह से लिया हिस्सा

हंडिया।नमामि भारतम् कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को सरस्वती शिशु मंदिर हंडिया में ‘वंदे मातरम्’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 300 प्रतिभागियों ने सहभागिता करते हुए वंदे मातरम् गीत का सामूहिक गायन किया। इस दौरान विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद उपस्थित विद्यार्थियों, आचार्य-दीदी एवं अन्य प्रतिभागियों ने एक साथ ‘वंदे मातरम्’ गीत का गायन किया। सामूहिक गायन के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और राष्ट्रप्रेम का भाव दिखाई दिया।

- Install Android App -

कार्यक्रम में विद्यालय संयोजक रूपनारायण तिवारी, जिला समिति अध्यक्ष अनिरुद्ध तंवर, तहसील प्रमुख योगेश माकवे, संकुल प्रमुख गिरीश गांगोले एवं प्रधानाचार्य राम तिवारी उपस्थित रहे।

वहीं विशेष अतिथि के रूप में अवंतिका प्रसाद तिवारी, पुरुषोत्तम तिवारी, राजेंद्र मंडलोई, मनमोहन गोरखे एवं इदरीश कुरैशी मौजूद रहे। विद्यालय के मीडिया प्रभारी नितिन तिवारी सहित विद्यालय के समस्त आचार्य एवं दीदी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। करीब 300 प्रतिभागियों की सहभागिता के साथ आयोजित यह कार्यक्रम विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच संपन्न हुआ।