jhankar
ब्रेकिंग
गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा देशभर में घरेलू LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा खर्च किसान बोले- मंडी में 800 रु. तक गिरे भाव, समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू हो हरदा ब्रेकिंग: किसान की मौत के मामले में भाई-भतीजे गिरफ्तार, जेल भेजे वर्क फ्रॉम होम जॉब के भरोसे हुई छात्रा से 45 हजार की साईबर ठगी

उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक

सीवरेज के काम में लापरवाही से बड़ा हादसा टला

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 उज्जैन ।शहर में सीवरेज लाइन के काम में ठेकेदार की लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित होते-होते बची। गदा पुलिया इलाके में सड़क पर करीब 5 फीट गहरा गड्ढा खुला छोड़ दिया गया था। रात के अंधेरे में बाइक सवार युवक को गड्ढा दिखाई नहीं दिया और वह सीधे उसमें जा गिरा।

लोगों ने युवक को बाहर निकाला

गनीमत रही कि गड्ढे में पानी कम था और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत युवक को बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई। बाइक को भी काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग नगर निगम और ठेकेदार की लापरवाही पर गुस्सा जता रहे हैं।

- Install Android App -

पहले भी हो चुके हैं हादसे

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है। गदा पुलिया क्षेत्र में सीवरेज का काम पिछले कई महीनों से चल रहा है और जगह-जगह गड्ढे खुले छोड़ दिए जाते हैं। न तो बैरिकेडिंग लगाई जाती है और न ही चेतावनी बोर्ड।

खुले गड्ढे के पास कोई चेतावनी बोर्ड नहीं न कोई सुरक्षा व्यवस्था

कुछ महीने पहले ही इसी तरह के खुले गड्ढे में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, फिर भी जिम्मेदार विभाग सबक नहीं ले रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि काम पूरा होने तक गड्ढों के चारों ओर सुरक्षा घेरा लगाया जाए और रात में लाइट की व्यवस्था की जाए ताकि कोई और बड़ा हादसा न हो।