jhankar
ब्रेकिंग
रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया पिछले 24 घंटों में जिले में 6.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज शासकीय हाई स्कूल रातातलाई में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न PIB Fact Check | PM मोदी और मंत्री पीयूष गोयल के एआई-जनरेटेड फर्जी वीडियो का खुलासा  भोपाल अपडेट | रिहायशी इलाकों की 30 हजार अवैध दुकानों-शोरूम पर सील का खतरा

शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू कराया सफाई अभियान

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा। शहर के मध्य स्थित सार्वजनिक शिवराज पार्क की बदहाल स्थिति को लेकर पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित द्वारा कुछ दिन पूर्व एसडीएम विजय राय को की गई लिखित शिकायत का असर दिखाई देने लगा है। शिकायत के बाद एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने पार्क में विशेष सफाई अभियान चलाया।

दीपक दीक्षित ने अपने ज्ञापन में बताया था कि लंबे समय से पार्क की नियमित देखरेख नहीं होने के कारण यहां गंदगी, जंगली झाड़ियां और चमगादड़ों का बसेरा बन गया है। सुबह-शाम बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग पार्क में घूमने और व्यायाम के लिए आते हैं, लेकिन अव्यवस्थाओं के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

- Install Android App -

उन्होंने यह भी बताया कि पार्क में उगी घनी झाड़ियां दुर्घटनाओं का कारण बन सकती हैं। कई महीनों से बंद पड़े फव्वारों में जमा गंदे पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। वहीं चमगादड़ों के मल-मूत्र से फैल रही दुर्गंध भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी।

शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम विजय राय ने नगर पालिका को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए तथा स्वयं भी पार्क का निरीक्षण करने की बात कही। इसके बाद नगर पालिका कर्मचारियों ने पार्क में सफाई अभियान चलाकर झाड़ियों की कटाई, कचरे की सफाई और चमगादड़ों के ठिकानों को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित भी मौके पर मौजूद रहे।

इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा एवं पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने कहा कि नगर पालिका को शहर की मूलभूत व्यवस्थाओं पर लगातार ध्यान देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में फिर ऐसी लापरवाही सामने आई तो इस बार केवल ज्ञापन नहीं, बल्कि जन आंदोलन किया जाएगा।

दीपक दीक्षित ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन केवल निर्माण कार्यों तक सीमित न रहे, बल्कि आमजन की दैनिक समस्याओं का भी समय पर समाधान करे। उन्होंने कहा कि यदि शहर का कोई भी नागरिक नगर पालिका की कार्यप्रणाली से परेशान है, तो वह उनसे संपर्क कर सकता है। कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी।