jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया पिछले 24 घंटों में जिले में 6.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज शासकीय हाई स्कूल रातातलाई में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्याम मंदिर बना आकर्षण का केंद्र

हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026

1. पाइपलाइन की खुदाई से हंडिया-छीपानेर और इंदौर रोड पर कीचड़, रहवासी और व्यापारियों में नाराजगी

हरदा। अमृत 2.0 योजना के तहत हंडिया एवं छीपानेर रोड पर पाइपलाइन बिछाने का कार्य जारी है। ठेकेदार की लापरवाही के चलते सड़क किनारे मिट्टी के ढेर छोड़ दिए गए हैं। बारिश के कारण जगह-जगह कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गई है। स्थानीय दुकानदारों और रहवासियों का कहना है कि ग्राहकों का आना-जाना प्रभावित हो रहा है, वहीं स्कूल बसों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क समतल करवाने और मिट्टी हटाने की मांग की है।

2. मजदूरी मांगने पर हॉकी से हमला, तीन लोग घायल

टिमरनी। बैहराखेड़ी गांव में 4200 रुपये की मजदूरी को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों पर हॉकी और लाठी से हमला कर दिया गया। सूर्या, कमलाबाई और सागर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

3. 911 ग्राम गांजे के साथ बाइक सवार गिरफ्तार, साथी फरार

हरदा। हरदा-सिराली बायपास पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को 911 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की बाइक भी जब्त कर ली गई है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इकलाख निवासी सिराली बताया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

4. आज हरदा में निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

हरदा। इस्कॉन मंदिर के तत्वावधान में रविवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। यात्रा दोपहर 2 बजे गुर्जर बोर्डिंग से प्रारंभ होकर गुप्तेश्वर मंदिर पहुंचेगी। यात्रा में भजन-कीर्तन, भक्तिनृत्य एवं महाप्रसाद वितरण होगा। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील की है।

5. चूहे मारने की दवा पीने से महिला की तबीयत बिगड़ी

हरदा। सिरकंबा गांव की झुमकीबाई ने गलती से चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत में सुधार है।

6. NEET परीक्षा में गड़बड़ी के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

हरदा। NEET UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों ने तेजाजी चौक पर धरना देकर निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग की। वहीं भीम आर्मी छात्र संघ एवं आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने NTA को भंग कर नई पारदर्शी एजेंसी गठित करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

7. धूपकरण गांव में घर से निकली जहरीली नागिन, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

सिराली। धूपकरण गांव में एक मकान में जहरीली कोबरा नागिन निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर सांप को मकड़ाई के जंगल में छोड़ दिया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि सांप दिखने पर उसे नुकसान न पहुंचाएं और तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

8. काल भैरव और शनिदेव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

करताना/नौसर। शनिवार को गोगांव गोपेश्वर स्थित काल भैरव मंदिर एवं नौसर के इच्छापूर्ति शनिदेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना हुई। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा।

- Install Android App -

9. हार्टफुलनेस आश्रम में मनाया गया गुरु का 99वां जन्मदिवस

हरदा। इंदौर रोड स्थित हार्टफुलनेस आश्रम में संस्थान के तीसरे गुरु पार्थ सारथी राजगोपालाचारी का 99वां जन्मदिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में सामूहिक ध्यान, आध्यात्मिक चर्चा, गीता श्लोक प्रस्तुति एवं सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया।

10. सर्व ब्राह्मण समाज आज करेगा पौधारोपण अभियान

हरदा। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा रविवार शाम 4:30 बजे तवा कॉलोनी स्थित देवी मंदिर परिसर में पौधारोपण अभियान आयोजित किया जाएगा। समाज ने सभी लोगों से पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल का संकल्प लेने की अपील की है।

11. देवशयनी एकादशी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्याम मंदिर बना आस्था का केंद्र

हरदा। देवशयनी एकादशी पर जिलेभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। खाटू श्याम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं निशान अर्पण हुआ। मंदिर को फूलों और आकर्षक रोशनी से सजाया गया, जिससे पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा।

12. सोडलपुर से हरदा तक 15 किलोमीटर ध्वज निशान बाइक रैली

सोडलपुर। देवशयनी एकादशी के अवसर पर युवाओं ने खाटू श्याम मंदिर तक 15 किलोमीटर लंबी ध्वज निशान बाइक रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया और बाबा श्याम से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

13. नशा मुक्ति अभियान 2.0: चित्रकला प्रतियोगिता से दिया जागरूकता का संदेश

हरदा। नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभाव एवं स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। विजेताओं को सम्मानित किया गया।

14. साइबर अपराधों से बचाव के लिए पुलिस का जागरूकता अभियान

हरदा। पुलिस विभाग ने साइबर अपराध एवं अन्य अपराधों से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। लोगों को हेल्पलाइन नंबर 181, 1930 एवं 112 की जानकारी देते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने की अपील की गई।

15. पॉक्सो पीड़ित बच्चों की सहायता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक

हरदा। पॉक्सो एक्ट के तहत पीड़ित बच्चों को बेहतर सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। सपोर्ट पर्सन को कानूनी प्रक्रिया एवं संवेदनशील व्यवहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

16. अंबगांव खुर्द में श्रीमद्भागवत कथा का तीसरा दिन, शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन

अंबगांव खुर्द। श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का वर्णन किया गया। श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण के साथ प्रकृति संरक्षण एवं पौधारोपण का संकल्प लिया।

17. गुप्तेश्वर गौशाला में बनेगा नंदी उद्यान, लगाए जाएंगे 300 पौधे

हरदा। गुप्तेश्वर गौशाला परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं गौसेवा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नंदी उद्यान विकसित किया जाएगा। इसके तहत 300 पौधे लगाए जाएंगे।