अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा के माध्यम से मनाई जाएगी संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस
मकड़ाई समाचार हरदा। संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस मनाया जाएगा। 6 दिसंबर 2021 डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस के कार्यक्रम हेतु बैठक दिनांक 14 नवंबर रविवार दोपहर 1 :00 बजे अजाक्स कार्यालय हरदा में राष्टीय अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त संगठन के माध्यम से परिनिर्वाण दिवस मनाया जाएगा। राहुल पवारे संभागीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति युवा संघ जिला अध्यक्ष अजाक्स रमेश मसकोले के द्वारा बैठक आयोजित की गई। दिनांक 6 दिसंबर 2021 दिन सोमवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बाबा साहब संविधान निर्माता एवं दलितों के मसीहा के परिनिर्वाण दिवस के कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालन एवं संपन्न करने हेतु सर्व समिति से निम्न अनुसार बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया एवं निर्णय लिया गया। जिसमें सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई। संभागीय अध्यक्ष राहुल पवारे जिला अध्यक्ष अजाक्स अध्यक्ष रमेश मर्सकोले, महेंद्र काशिव जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति युवा संघ,अजय मंडलेकर अंबेडकर छात्र युवा संगठन जिला अध्यक्ष अनिल कानवे अंबेडकर विचार मंच कार्यकारी अध्यक्ष दुर्गेश माणिक रामकृष्ण राठौर पंकज गारगे, अर्जुन हुरमाले जिला उपाध्यक्ष नाज़ी संजय ढोके पुरुषोत्तम ओनकर योगेश बिल्लोरे महेंद्र माणिक राहुल गर्गे जितेंद्र कौशिक अभिषेक मोहे संतोष बिल्लौरे वरिष्ठ समाजसेवी रामअवतार चौरसिया आदि लोग सैकड़ों की संख्या में उपस्थित हुए। सर्व आदिवासी समाज संगठन के माध्यम से जिला अजाक्स कार्यालय बैठक आयोजित की गई। 15 नवंबर को आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा की जयंती सर्व आदिवासी संगठन के माध्यम से रहटगांव कृषि उपज मंडी में 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती मनाने के लिए सभी कार्यकर्ता पहुंचेंगे। अजाक्स कार्यालय में सर्व आदिवासी समाज के द्वारा बैठक आयोजित की गई। जिसमें समस्त अनुसूचित जाति जनजाति के संगठन शामिल हुए।
आगामी 6 दिसंबर को बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर विशाल आम सभा एवं रैली का आयोजन किया जाएगा। 6 दिसम्बर के कार्यक्रम का समय प्रातः 11:00 से 3:00 आम सभा की जावेगी इसके पश्चात बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं रैली निकाली जाएगी। परिनिर्वाण दिवस वीर तेजाजी चौक पर विशाल आम सभा एवं रैली का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। विगत दिनों पूर्व देवास जिले के नेमावर में 5 आदिवासियों की जगन हत्या में प्रदेश सरकार कार्रवाई करने में नाकाम रहे। एससी एसटी पर लगातार अत्याचार हो रहा है। उस पर विचार विमर्श किया गया है। आज का युवा बेरोजगार है इस पर भी विचार विमर्श किया गया।