jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

अपडेट : 22 वर्षीय युवक की हत्या मामले में तीन युवकों को किया गिरफ्तार, परिजन बोले हत्यारों के घरों पर चले बुलडोजर !

मकड़ाई समाचार हरदा। जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दूधकच्छ में बीती रात एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक ने आरोपियों से बहन के मोबाइल पर कोल, मैसेज करने के लिए मना किया था।

रहटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दूधकच्छ मे जितेंद्र दमाड़े की गांव के ही तीन युवक रात में घर से बुलाकर ले गए थे। कुछ ही दूरी पर तीनों युवकों ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। परिजनों का कहना है कि जीतेंद्र ने इन युवकों को उसकी बहन के मोबाइल पर मैसेज करने के लिए मना किया था। इससे उनके बीच कुछ कहासुनी हो गई थी। तीनों युवक जीतेंद्र को घर से बुलाकर ले गए और कुछ ही दूरी पर उसकी हत्या कर दी।

- Install Android App -

परिजनों का आरोप है कि 2 माह पूर्व रहटगांव थाने में शिकायत की गई थी,परंतु पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। पुलिस तत्परता दिखाती तो जीतेंद्र की जान बच सकती थी। पुलिस के खिलाफ जीतेंद्र के परिजनों और गांव के लोगों का गुस्सा देखा जा सकता है। शव को रखकर पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं। तीनों आरोपियों के घरों को बुलडोजर चलाकर नष्ट करने के साथ ही तीनों को फांसी की सजा भी दी जानी चाहिए। वरिष्ठ अधिकारियों के मौके पर पहुंचने पर परिजनों को समझाया गया और आरोपियों के घर को पुलिस के द्वारा सील किया गया।

वहीं पुलिस के द्वारा तीन मुख्य आरोपी संजय विशाल अनिल तथा दो अन्य आरोपियों पर धारा 302 147, 148, 149 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है तब जाकर परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को तैयार हुए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है।