jhankar
ब्रेकिंग
पिछले 24 घंटों में जिले में 12.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 26, 28, 29 व 30 अगस्त को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा सर्वोत्तम कृषक समूह पुरस्कार हेतु 30 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित मूंग स्टॉक में अंतर पाये जाने पर एक लाख 11 हजार 699 रूपये की वसूली की केंद्रीय राज्यमंत्री उइके 27 अगस्त को हरदा जिले के टिमरनी आएंगे घमंड - एक मानसिक बीमारी जिसका इलाज स्वयं परमात्मा करते हैं मूंग का भुगतान अटका, समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं - किसान कम दाम पर बेचने को मजबूर देवास में पीओपी और रासायनिक मूर्तियों के निर्माण-बिक्री पर प्रतिबंध लव मैरिज के बाद बेटा-बहू ने मां को घर से निकाला, पैतृक मकान पर लगाया ताला रक्षाबंधन पर हरदा में बदली यातायात व्यवस्था, 26 से 28 अगस्त तक नो व्हीकल जोन

मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा – मुख्यमंत्री से करेंगे बात, एसडीएम और पुलिस बल मौके पर पहुंचे_

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा। ग्रीष्मकालीन मूंग की अल्प उपार्जन से नाराज किसानों ने बुधवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले उग्र प्रदर्शन किया सैकड़ों किसान हरदा-नर्मदापुरम मार्ग स्थित बगवाड़ा में क्षेत्रीय विधायक प्रेम शंकर वर्मा के निवास के बाहर एकत्र हुए और चक्काजाम करने का प्रयास किया।

- Install Android App -

प्रशासन की मुस्तैदी के कारण चक्काजाम नहीं हो सका। सूचना मिलते ही एसडीएम विजय राय, थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर सहित भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

प्रदर्शनकारियों ने विधायक को ज्ञापन सौंपकर मूंग खरीदी की मात्रा बढ़ाने की मांग की। किसानों का कहना था कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मूंग की कम मात्रा में खरीदी का निर्णय किसान विरोधी है। कई दिनों से चल रहे धरना-प्रदर्शन के बाद भी मांग न माने जाने पर उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। चक्का जाम कुछ देर के लिए किया ।

इस दौरान विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने किसानों से चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले में मुख्यमंत्री से बात की जाएगी और मांगें पूरी कराने का प्रयास किया जाएगा। किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक उपार्जन की मात्रा नहीं बढ़ाई जाती और ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर एसडीएम विजय राय थाना प्रभारी सुधाकर बारस्कर सहित अधिकारी उपस्थित रहे।