jhankar
ब्रेकिंग
पिछले 24 घंटों में जिले में 12.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 26, 28, 29 व 30 अगस्त को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा सर्वोत्तम कृषक समूह पुरस्कार हेतु 30 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित मूंग स्टॉक में अंतर पाये जाने पर एक लाख 11 हजार 699 रूपये की वसूली की केंद्रीय राज्यमंत्री उइके 27 अगस्त को हरदा जिले के टिमरनी आएंगे घमंड - एक मानसिक बीमारी जिसका इलाज स्वयं परमात्मा करते हैं मूंग का भुगतान अटका, समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं - किसान कम दाम पर बेचने को मजबूर देवास में पीओपी और रासायनिक मूर्तियों के निर्माण-बिक्री पर प्रतिबंध लव मैरिज के बाद बेटा-बहू ने मां को घर से निकाला, पैतृक मकान पर लगाया ताला रक्षाबंधन पर हरदा में बदली यातायात व्यवस्था, 26 से 28 अगस्त तक नो व्हीकल जोन

हनीफाबाद स्कूल में प्लास्टर गिरने से घायल छात्रा प्रियांशी से मिलने पहुंचे कलेक्टर

हरदा / हनीफाबाद स्कूल में बुधवार को छत का प्लास्टर गिरने से घायल हुई छात्रा प्रियांशी का हाल जानने के लिए कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन जिला अस्पताल पहुंचे। कलेक्टर ने अस्पताल में प्रियांशी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से उपचार में हो रही प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। कलेक्टर श्री जैन ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि घायल छात्रा के बेहतर उपचार और हर संभव चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने पीड़ित परिवार को भी आश्वस्त किया कि प्रशासन की ओर से हर सहायता दी जाएगी।