jhankar
ब्रेकिंग
पिछले 24 घंटों में जिले में 12.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 26, 28, 29 व 30 अगस्त को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा सर्वोत्तम कृषक समूह पुरस्कार हेतु 30 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित मूंग स्टॉक में अंतर पाये जाने पर एक लाख 11 हजार 699 रूपये की वसूली की केंद्रीय राज्यमंत्री उइके 27 अगस्त को हरदा जिले के टिमरनी आएंगे घमंड - एक मानसिक बीमारी जिसका इलाज स्वयं परमात्मा करते हैं मूंग का भुगतान अटका, समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं - किसान कम दाम पर बेचने को मजबूर देवास में पीओपी और रासायनिक मूर्तियों के निर्माण-बिक्री पर प्रतिबंध लव मैरिज के बाद बेटा-बहू ने मां को घर से निकाला, पैतृक मकान पर लगाया ताला रक्षाबंधन पर हरदा में बदली यातायात व्यवस्था, 26 से 28 अगस्त तक नो व्हीकल जोन

शुद्ध के लिए युद्ध: मिलावटखोरों के खिलाफ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जागरण रैली, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

हरदा। खाद्य पदार्थों में बढ़ती मिलावट के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, हरदा के नेतृत्व में बुधवार को शहर में “शुद्ध के लिए युद्ध” अभियान के तहत जागरण रैली निकाली गई।

रैली का शुभारंभ स्थानीय घंटाघर चौक से हुआ, जहां ग्राहक पंचायत के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं विभिन्न समाजों के वरिष्ठ नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर लोगों को मिलावटी खाद्य पदार्थों के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जनजागरण किया गया।

- Install Android App -

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने हरदा कलेक्टर के नाम कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि मिलावटी खाद्य सामग्री लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है, इसलिए प्रशासन को इस पर प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।

इस अवसर पर कमल सोनी, अशोक पाराशर, अशोक नेगी, मदनलाल सोनी, मोहनलाल सोनी, सुरेंद्र कौर, कमला सोनी, शांतिलाल विश्नोई, रामकृष्ण दुगाया, अजय सिंह राजपूत, प्रमोद सेन, निशांत राजपूत, रितेश भावसार, दीपक सेन, ओम जाट, विश्वजीत, ठाकुर लाल हूरमाले, विनोद कुचबंदिया, ओमप्रकाश गौर, दयाराम विश्वकर्मा, हरकिशन रनवे, रामशंकर बुनकर, सत्यनारायण शर्मा, दिनेश शर्मा, राजेंद्र उपाध्याय, नितिन जोशी, संजय थाते, प्रहलाद नागवे, गोपाल गंगराड़े, राम मिश्रा, गोपाल शुक्ला सहित अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।