ब्रेकिंग
हरदा: कलेक्टर श्री जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं भोपाल: दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के पांच आरोपी को पुलिस ने लिए रिमांड पर! पांचो आरोपियो के बैंक खातों ... अयोध्या श्रीराम मंदिर के शिखर पर स्थापित किया स्वर्ण कलश! मंदिर के स्वर्ण कलश की आभा से दमका क्षेत्र हरदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डकैती की योजना बना रहे थे। 6 बदमाश, 3 पकड़ाए ,3 अंधेरे का फायदा उठाकर... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 3 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे राहुल गांधी आज आएंगे भोपाल,'संगठन सृजन अभियान' की करेंगे शुरुआत हरदा: नर्मदा नदी में डूबे 3 युवक, मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता स्वीकृत मप्र पुलिस भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़ा: आरक्षको के आधार की जांच मे खुल रही पोल! ग्वालियर में 5, शिवपुरी ... हंडिया: 1 करोड़ की राशि से किए जा रहे रिद्धनाथ घाट सौंदर्यकरण निर्माण कार्य का विधायक दोगने ने किया ... एमपी राज्‍य निर्वाचन आयोग का नया कदम , अब होंगे पेपरलेस इलेक्‍शन – सारिका घारू, हरदा जिले की ग्राम प...

अब आम लोगों को निशाना बना रहा रूस, पढ़िए WWIII पर US का बयान

Russia Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। दोनों तरफ भारी नुकसान हुआ है। शुरू में लग रहा था कि यूक्रेन कमजोर पड़ रहा है और जल्द घुटने टेक देगा, लेकिन ऐसा नहीं है। यूक्रेन की तरफ से भी रूस को भारी नुकसान पहुंचाने के दावे किए जा रहे हैं। यूक्रेन का तो यहां तक कहना है कि उसने रूस के 3500 सैनिक मार गिराए हैं। इस बीच, अमेरिका और चीन के बीच तनातनी शुरू हो गई है। दरअसल, रविवार सुबह अमेरिका ने चीन को चेतावनी जारी कि वह रूस का साथ देना बंद करे, अन्यथा बुरे परिणाम भुगतने होंगे। चीन ने भी जवाब देने में देर नहीं की और अमेरिका की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि रूस पर केवल आर्थिक प्रतिबंध लगाने से कुछ नहीं होगा। चीन ने सवाल दी कि अमेरिका को इस समस्या का राजनीतिक हल निकालने के लिए कूटनीतिक प्रयास करने होंगे। ग्लोबल टाइम्स के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।

क्या होकर रहेगा तीसरा विश्व युद्ध (WWIII)

हमलों का आदेश देते समय रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि यदि कोई देश यूक्रेन के समर्थन में आया तो गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे। ताजा खबर यह है कि जर्मनी और फ्रांस ने यूक्रेन की मदद में कदम आगे बढ़ाए हैं। जर्मनी ने पहली बार यूक्रेन को अपने हथियार दिए हैं। वहीं फ्रांस ने बेलारूस से कहा है कि वह अपने यहां से रूसी सेना को भगाए। बता दें, बेलारूस शुरू से रूस के साथ है और से पुतिन की आर्मी ने यूक्रेन पर हमला शुरू किया था। कुल मिलाकर यूक्रेन और रूस की जंग अब बढ़ती जा रही है। अन्य महाशक्तियों के शामिल होने से तीसरे विश्व युद्ध की आशंकाएं उठने लगी हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- अब WWIII की विकल्प

- Install Android App -

इससे पहले रविवार सुबह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का बड़ा बयान आया। उन्होंने कहा, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दो ही विकल्प छोड़े है। या तो तीसरा विश्वयुद्ध हो जाए या रूस पर आर्थिक बैन लगाए जाएं। यही कारण है कि अमेरिका व अन्य देशों ने प्रतिबंधों का ऐलान किया है।

मारोयोपोल में रूसी हमले में ग्रीस के 10 नागरिकों की मौत हो गई है। इसके बाद ग्रीस भी रूस के खिलाफ भड़क गया है और ग्रीस में रूसी राजदूत को तलब किया गया है।

रूस के हमले के तीसरे दिन शनिवार को देर रात रूसी सेना की कमांडो टुकड़ी यूक्रेन की राजधानी कीव के मुहाने पर आ गई और वहां उसकी यूक्रेनी सैनिकों की आमने-सामने की लड़ाई शुरू हो गई। यह टुकड़ी टैंकों और भारी सैन्य वाहनों के लिए रास्ता बनाने के उद्देश्य से आगे आई है।

इससे पहले राजधानी में रूसी एजेंटों की मौजूदगी की बात मेयर कह चुके हैं और कहा है कि वे रूसी सेना के लिए काम कर रहे हैं। शनिवार को दिन भर कीव को तीन तरफ से घेरकर रूसी टैंक गोलों की बरसात करते रहे, जबकि आसमानी रास्ते से क्रूज मिसाइल लक्ष्यों को निशाना बना रही हैं।

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि कीव से महज 30 किलोमीटर दूर रूसी सेना ने भारी जमावड़ा लगा रखा है। रूसी सेना राजधानी के नजदीक अपनी स्थिति मजबूत करती जा रही है। अमेरिका रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी इस बात की पुष्टि की है। जबकि राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि सेना और सरकार का राजधानी पर पूरा नियंत्रण बना हुआ है और हम पूरी ताकत से हमलों का मुकाबला कर रहे हैं।