jhankar
ब्रेकिंग
पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद शासकीय कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक की अनदेखी कांग्रेस ने लगाया प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप  तिब्बत में भारी बारिश से नेपाल में बाढ़ का कहर, रसुवा जिले में मची तबाही रतलाम में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान कांग्रेस पार्षद का निधन खेड़ापति मंदिर की दानपेटी से चोरी, CCTV में कैद हुए चोर हरदा : खेड़ा गांव की आंगनबाड़ी की बदहाल स्थिति, जर्जर भवन और टपकती छत से बढ़ी परेशानी

राहुल गांधी आज आएंगे भोपाल,’संगठन सृजन अभियान’ की करेंगे शुरुआत

संगठन को मजबूत करने कार्यकर्ताओ से होगी चर्चा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल।प्रदेश की राजधानी भोपाल में विपक्ष के नेता, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार 3 जून को भोपाल आयेंगे। हवाई अड्डे से कांग्रेस कार्यालय तक कुल 52 स्वागत द्वार बनाए जा रहे।

संगठन सृजन अभियान की करेंगे शुरुआत

कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के ‘संगठन सृजन अभियान’ की औपचारिक शुरुआत करेंगे। यह अभियान संगठनात्मक मजबूत बनाएगा। अभियान के अंतर्गत राहुल गांधी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और पर्यवेक्षकों से संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

- Install Android App -

दिन भर चलेगा बैठको का दौर

राहुल गांधी की बैठकों का सिलसिला मंगलवार सुबह 11 बजे से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में राजनीतिक मामलों की समिति के साथ शुरू होगा। इसके बाद 12 बजे सांसदों और विधायकों के साथ बैठक होगी। दोपहर बाद केंद्रीय पर्यवेक्षकों और प्रदेश प्रभारियों की संयुक्त बैठक होगी जिसमें संगठन सृजन अभियान की रूपरेखा, भूमिका और कार्यप्रणाली पर चर्चा की जाएगी। दोपहर 2:30 बजे रवींद्र भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों का अधिवेशन आयोजित किया जाएगा।संगठन के ढांचे और नई रणनीति को लेकर मार्गदर्शन देंगे।

जातिगत जनगणना पर चर्चा

मध्य प्रदेश कांग्रेस जातिगत जनगणना के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में है। पार्टी का दावा है कि केंद्र सरकार जातिगत जनगणना के लिए राहुल गांधी के दबाव में आई है। इसी को जनमानस तक पहुंचाने के लिए एक अलग जनसंपर्क अभियान भी संगठन सृजन अभियान के साथ-साथ चलेगा।