jhankar
ब्रेकिंग
खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग हरदा में 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा 50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी... हरदा: 'बिजली कटौती का नाम बदलकर मेंटेनेंस कर दिया गया है' - कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गर्ग ने उठाए सव...

अमित शाह फिर AIIMS में भर्ती, सांस लेने में हो रही तकलीफ, हालत स्थिर

Amit Shah Health Update: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सांस में तकलीफ होने के बाद बीती रात एक बार फिर दिल्ली ऐम्स में भर्ती करवाया गया है। उन्हें कार्डियो न्यूरो टॉवर में रखा जा रहा है, जहां वीवीआईपी हस्तियों का इलाज किया जाता है। ऐम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया की निगरानी में Amit Shah का इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत अब स्थिर बताई जाती है। बता दें, बीते एक महीने से Amit Shah का स्वास्थ्य गड़बड़ चल रहा है।2 अगस्त को उन्हें COVID -19 पॉजिटिव पाया गया था। तब गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चला था। 14 अगस्त को कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई थी। इसके बाद सांस में तकलीफ के बाद उन्हें 18 अगस्त को AIIMS में भर्ती कराया गया था। यहां से 31 अगस्त को छुट्टी मिली थी। बहरहाल, Amit Shah की सेहत की अपडेट जानकारी के लिए ऐम्स जल्द बुलेटिन जारी करेगा।

- Install Android App -

Amit Shah के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की जा रही है। मोदी सरकार के कई मंत्रियों ने ट्वीट किए हैं। इससे पहले कोरोना संक्रमित होने के बाद जब Amit Shah को मेदांता में भर्ती करवाया गया था, तब विपक्ष ने यह कहते हुए मुद्दा बनाया था कि केंद्रीय गृह मंत्री को ऐम्स पर भरोसा नहीं है। हालांकि सरकार या Amit Shah की ओर से इसका कोई जवाब नहीं दिया गया था।

Amit Shah खुद भी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्होंने खुद ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वे घर में ही होम आइसोलेशन में रहेंगे। वहीं दोबारा ऐम्स में भर्ती होने पर उन्होंने वहीं से अपना कामकाज संभाला था।