jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: जीआरपी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मोबाइल चोर को धर दबोचा! Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 02 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे शासकीय सिंचाई परियोजना के शुभारंभ/उद्घाटन में नियमों के उल्लंघन का मामला, हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वा... किसानों के हित में जिला प्रशासन के अहम फैसले, मंडी व्यवस्थाओं में होगा व्यापक सुधार बीमा स्कैम का खुलासा: फर्जी मौत दिखाकरकरोड़ो की ठगी महाकाल मंदिर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग, दर्शन के लिए लगा भक्तों का जमावड़ा किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरेगी कांग्रेस एमपी में 17 जिलों में बारिश-ओले का अलर्ट, भोपाल में आंधी से कई इलाकों में पेड़ गिरे; 4 मई तक जारी रह... सोनम गवाहों को प्रभावित कर सकती है, शिलांग पुलिस जमानत रद्द कराने हाईकोर्ट जाएगी अहमदाबाद जा रहे बच्चों की तस्करी का मामला, उज्जैन-नागदा में 26 नाबालिगों को रेस्क्यू किया

कोरोना से ठीक होने के बाद च्यवनप्राश, योगासन, प्राणायाम आएंगे बड़े काम, सरकार ने जारी किए सुझाव

Post COVID-19 Management Protocol: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का मानना है कि जिन लोगों ने कोरोना महामारी को मात दे दी है, उन्हें आगे भी खुद का खास ख्याल रखने की जरूरत है। इसके लिए सरकार की ओर से Post COVID-19 Management Protocol जारी किया गया है। यानी यह बताया गया है कि कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद खुद का ख्याल कैसे रखा जाए। इन सुझावों के मुताबिक, मरीज को योग और प्राणायाम करना चाहिए। वहीं च्यवनप्राश , काढ़ा समेत अन्य पौष्टिक चीजों का सेवन भी जारी रखना चाहिए। इससे इम्युनिटी बढ़ेगी और कोरोना जैसी कोई बीमारी शरीर पर हमला नहीं कर पाएगी। पढ़िए सभी सुझाव

– कोरोना माहामारी से ठीक होने के बाद भी मास्क लगाने, साफ-सफाई का ध्यान रखने और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने जैसी बातें का ध्यान रखना है। बुजुर्ग और कम उम्र के बच्चे सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें। जरूरी हो तो साथ में सैनिटाइजर ले जाएं। गर्म पानी पीते रहें। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा अनुमति प्राप्त दवाएं लेते रहें।

- Install Android App -

– रोज योग और प्राणायाम करें। खासतौर पर फेफड़ों को मजबूत करने वाले योगासन जारी रखें। जहां तक संभव हो मॉर्निंग वॉक करें। अपने खानपान पर ध्यान दें। फास्ट फूड और तली-गली चीजें खाने के बजाए पौष्टिक भोजन करें। खाने और सोने का टाइम टेबल बनाएं और उसका पालन करें।

– गले में तकलीफ हो तो नमक वाले पानी के गरारे करें। यदि सर्दी खांसी बनी रहती है, बुखार आता है तो तत्काल डॉक्टर को दिखाएं। वैसे कोरोना से ठीक होने के बाद नियमित रूप से जांच करवाते रहें। उसी डॉक्टर या अस्तपाल में दिखाएं, जहां कोरोना का इलाज हुआ है।

– मुलेठी पावर, गिलोय और आयुष क्वाथ जैसी चीजें का सेवन करते रहें। रोज रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीएं। रात में एक चम्मच च्यवनप्राश भी फायदेमंद है। च्यवनप्राश को सुबह गर्म पानी से लेने से भी फायदा होता है।