jhankar
ब्रेकिंग
मूंग उपार्जन को लेकर किसान उग्र, विधायक निवास के बाहर किया प्रदर्शन , विधायक ने कहा - मुख्यमंत्री से... हरदा में किसानों का उग्र आंदोलन: मूंग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था के विरोध में नेशनल हाईवे जाम, पहले दि... मांधाता के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सैनिक भीम सिंह गुर्जर को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा सैनिक प्... 15 जुलाई को MP में अपराध और दुर्घटना की ताजा खबरें टीकमगढ़: पीडीएस के गेहूं में निकली सिर की हड्डी, हड़कंप के बाद दुकान सील जयपुर: 7 लाख में मां की सुपारी देकर बेटी ने रच दी हत्या की साजिश, पुलिस ने खोली परतें हरदा: अवैध मड पंप पर सिर्फ ₹5000 का जुर्माना, अमर रोचलानी ने उठाए सवाल, बोले- पूरे तंत्र की हो निष्प... मुरैना: "साली को घुमाने" के शक में जीजा को पेड़ से बांधकर बेल्ट और डंडों से पीटा, पत्नी के सामने दी ... हरदा हलचल- 15.07.2026 बुधवार हरदा जिले की प्रमुख खबरों की झलकियां हंडिया : सचिन भैया, शिकायत हटा लो...’ बस स्टैंड अतिक्रमण मामले में नया मोड़, शिकायतकर्ता ने साझा की ...

अमेरिका के आरोप के एक दिन बाद चीन ने कहा- कोरोनावायरस को वुहान लाने में यूएस आर्मी का हाथ होने की आशंका !

बीजिंग/वॉशिंगटन। चीन ने कोरोनावायरस को वुहान लाने में अमेरिकी सेना का हाथ होने की आशंका जताई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने गुरुवार रात ट्विटर पर कहा, “कोरोनावायरस पर अमेरिका पारदर्शी रवैया क्यों नहीं अपना रहा? ये भी तो हो सकता है कि ये वायरस अमेरिकी सेना की वजह से हमारे वुहान शहर तक पहुंचा हो।” झाओ के इस बयान के एक दिन पहले अमेरिका ने आरोप लगाया था कि चीन ने कोरोनावायरस पर एक्शन लेने में काफी देर कर दी। ट्रम्प प्रशासन ने ये भी कहा था चीन की लेटलतीफी के चलते ही कोरोनावायरस दूसरे देशों तक फैला। इस बीच, शुक्रवार को इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4983 तक पहुंच गई।

अमेरिका के एनएसए का आरोप
अमेरिका और चीन के बीच कोरोनावायरस पर आरोप-प्रत्यारोप का नया दौर बुधवार को शुरू हुआ। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ’ब्रायन ने चीन पर सीधा हमला किया। कहा, “कोरोनावायरस पर चीन ने देर से एक्शन लिया। यही वजह है कि दुनिया दो महीने से इसके दुष्परिणाम झेल रही है। अगर ये दो महीने पहले ही पता लग जाता तो इससे निपटने की तैयारी की जा सकती थी।” 

- Install Android App -

चीन को साजिश का शक
ओ’ब्रायन के बयान के बाद चीन का सख्त रुख सामने आया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान दो ट्वीट किए। कहा, “अमेरिका पारदर्शी रवैया क्यों नहीं अपनाता। उसने अपने हॉस्पिटल्स के नाम क्यों नहीं बताए। हो सकता है अमेरिकी सेना ही कोरोनावायरस को हमारे वुहान शहर लाई हो। अब आप अपना डेटा सार्वजनिक करें। अमेरिका हमसे क्यों सफाई चाहता है?” अमेरिका पर बेहद गंभीर आरोप लगाने वाले झाओ ने इससे जुड़ा कोई सबूत नहीं दिया।  

अमेरिकी रवैया गैरजिम्मेदाराना
विदेश मंत्रालय के एक और प्रवक्ता गेंग शुआंग ने भी कोरोनावायरस पर अमेरिकी रवैये की आलोचना की थी। गेंग ने कहा था, “अमेरिकी अधिकारी कोरोनावायरस को लेकर जिस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं वो बेहद अनैतिक और गैरजिम्मेदाराना है। इस वक्त तो अमेरिका को अपनी ताकत इस वायरस के संक्रमण को रोकने और सहयोग बढ़ाने पर लगानी चाहिए। चीन पर आरोप लगाने से कुछ हासिल नहीं होगा।” बता दें कि कोरोनावायरस सबसे पहले चीन के वुहान शहर में ही सामने आया था। अब तक 111 देशों में इसका संक्रमण फैल चुका है। शुक्रवार सुबह 11 बजे तक दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल 1,34,769 मामले सामने आए थे। 4,983 लोगों की मौत हो चुकी है।