jhankar
ब्रेकिंग
रीवा के अस्पताल में फिर बवाल डॉक्टर-गार्ड और अटेंडर में जमकर चले लात-घूसे, कई घायल हाईवोल्टेज तार से टकराकर कंटेनर में लगी आग, ड्राइवर को लगा करंट का झटका, हाईवे पर आधे घंटे जाम लखनऊ में गोमती का कहर फैजुल्लागंज 6 दिन से डूबा, 40 हजार घर परिवार प्रभावित आज का सुविचार - 05 अक्टूबर 2026 "शिक्षक मोमबत्ती नहीं है जो खुद जलकर खत्म हो जाए, वह दिया है जो एक ... 05 अक्टूबर - गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती आज 05 अक्टूबर विश्व शिक्षक दिवस अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर

अयोध्या में श्री राम मंदिर के भूमिपूजन पर विधायक सचिन बिरला ने कीया हनुमान चालीसा का पाठ

सुनील पटल्या बैडिया । पाच अगस्त को अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर का भूमिपूजन होगा । इसको लेकर बड़वाह विधायक सचिन बिरला ने मंगलवार को भगवान हनुमानजी के मंदिर में पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ किया । पंडित संजय पाठक द्वारा मंत्रोंउपचार कर पूजा अर्चना कराई गई । विधायक सचिन बिरला ने बताया कि बड़ी खुशी की बात है कि पाच अगस्त को हमारे देश के अयोध्या नगरी में भगवान श्रीरामजी के भव्य मंदिर का भूमिपूजन है । आज मंगलवार से ही भगवान खेड़ापति हनुमानजी के मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए कामना की है कि देश मे कोरोना की इतनी बड़ी महामारी आई है । उससे भी हमे निजात दिलाए l भगवान रामलला का मंदिर बन रहा है । इसको लेकर पूरे देश मे दिप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम हो रहा है । इस अवसर पर बड़वाह विधानसभा में सभी घर- घर दिप जलाने का आव्हान किया है । ओर प्रत्येक घर पर दिप जलेगा व भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनेगा । यही संदेश के साथ शुभकामनाएं दी गई । मालूम हो कि विधायक सचिन बिरला भगवान हनुमानजी के सच्चे भक्त हैं जो रोज सुबह खेड़ापति हनुमान मंदिर में भगवान की पूजा पाठ कर चोला चढ़ाते हैं । इस दौरान धरम बिरला, महेंद्र बिरला उपस्थित थे ।