दुनिया भर में शिक्षको की भर्ती वेतन और जिम्मेदारियो को लेकर हुई चर्चा ने यह दिवस शिक्षको के नाम किया
मकडाई एक्सप्रेस 24 विशेष । आज ही के दिन क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस आज जानते है इसके बारें दुनिया भर में हर साल 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। भारत में हम 5 सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर शिक्षक दिवस मनाते हैं, लेकिन दुनिया के 100 से ज्यादा देशों में 5 अक्टूबर को शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है।
अंतराष्ट्रीय स्तर पर हुई चर्चा
इस तारीख के पीछे एक ऐतिहासिक कारण है। 5 अक्टूबर 1966 को पेरिस में यूनेस्को और अंतराष्ट्रीय श्रम संगठन ILO की एक विशेष बैठक में `शिक्षकों की स्थिति से संबंधित सिफारिश` को अपनाया गया था। ये दुनिया का पहला अंतरराष्ट्रीय दस्तावेज था जिसने तय किया कि शिक्षकों के अधिकार क्या हों, उनकी भर्ती, ट्रेनिंग, वेतन और काम करने की स्थिति कैसी होनी चाहिए। इसी की याद में यूनेस्को ने 1994 में 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस घोषित किया।
2026 की थीम – 60 साल का सफर
इस साल का दिवस और भी खास है क्योंकि 1966 की सिफारिश के 60 साल पूरे हो रहे हैं। यूनेस्को ने इस साल की थीम रखी है – *”Standing with teachers: 60 years of protecting the profession, advancing its status and shaping our futures”* यानी शिक्षकों के साथ खड़े होना।
इस साल फोकस सिर्फ सम्मान पर नहीं, बल्कि उन चुनौतियों पर है जिनका सामना शिक्षक कर रहे हैं – डिजिटल टेक्नोलॉजी, क्लाइमेट चेंज, पलायन, शिक्षकों की कमी। यूनेस्को का कहना है कि 2030 तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लक्ष्य को पाने के लिए दुनिया को अभी भी 44 मिलियन नए शिक्षकों की जरूरत है।
विश्व पर इसका प्रभाव क्या हो रहा है
आज यूनेस्को मुख्यालय पेरिस में इसका मुख्य वैश्विक कार्यक्रम हो रहा है, जिसमें 9वां यूनेस्को-हमदान पुरस्कार भी दिया जा रहा है। दुनियाभर के स्कूलों में शिक्षकों के अधिकार और उनकी आवाज को महत्व देने पर सेमिनार हो रहे हैं।
मध्यप्रदेश में आयोजन
मध्यप्रदेश में 5 सितंबर को ही राज्य स्तरीय सम्मान समारोह RCVP नोरोन्हा अकादमी भोपाल में हुआ था, जिसमें राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शिक्षकों को सम्मानित किया था।
आज विश्व शिक्षक दिवस पर प्रदेश के सभी जिलों में SCERT और डाइट द्वारा शिक्षक संवाद कार्यक्रम, भोपाल, इंदौर, जबलपुर के सरकारी स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

