ब्रेकिंग
गंभीर मरीजों को रेफर करने पीएम श्री एम्बुलेंस सेवा का संचालन प्रदेश सहित जिले में संचालित Live maa narmda: मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे वीडियो, लगातार हो रही बारिश से तेजी से बढ़ रहा जलस्तर रेत का अवैध परिवहन कर ले जा रहे 2 ट्रेक्टर ट्राली करताना पुलिस ने पकड़ी। केस दर्ज भारतीय किसान संघ रहटगांव तहसील के प्रतिनिधि मंडल ने आज हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से मुलाकात की अब निजी चिकित्सक देंगे हरदा के संजीवनी क्लिनिकों पर अपनी सेवाएं : कलेक्टर श्री जैन ने निजी चिकित्सको... मप्र में मूँग और उड़द की खरीदी आज से प्रारम्भ!  जानिए क्या है मूँग और उड़द का समर्थन मूल्य तस्वीर देखिए सीएम मोहन यादव सरकार: धरती पुत्र किसान परिवार के महिलाएं , बच्चे , बुजुर्ग सभी खाद के... उज्जैन: मोहर्रम के जुलूस में बवाल युवकों ने बेरिकेड्स गिराये , 6 पुलिसकर्मी घायल Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गुर्जर समाज के होनहार उत्कृष्ट अंकों से सफलता हासिल करने छात्र छात्राओं का हुआ सम्मान  !  

अवैध शोरूम पर नगर निगम ने सुबह सुबह चलाए हथोड़े, चार पोकलेन, दो जेसीबी द्वारा तोड़फोड़ की

मकड़ाई समाचार इंदौर| नगर निगम द्वारा एक बार फिर अवैध निर्माण पर कार्यवाई की जा रही है। बीते दिन एक पशु पालन के अवैध निर्माण पर निगम ने कार्यवाई करते हुए जेसीबी चलाई थी। वहीं आज सुबह सुबह इंडस्ट्री हाउस पर बने एक शोरूम पर कार्यवाई करते हुए तोड़ने की कार्यवाई की गई। एबी रोड पर इंडस्ट्री हाउस के पास बने अवैध शोरूम पर सुबह 5 बजे के करीब निगम के अमले ने रिमूवल की कार्यवाई की। ये बड़ा शोरूम नीरज पंजवानी के नाम पर था। ये ओल्ड पलासिया पर स्थित है। 30 हजार वर्ग फीट जमीन पर ये अवैध शोरूम का निर्माण किया गया था। ऐसे में आज सुबह निगम ने चार पोकलेन, दो जेसीबी द्वारा इसकी तोड़फोड़ की। सुबह 5 बजे से ही निगम का अमला यहां मौजूद है।, एबी रोड पर इंडस्ट्री हाउस के पास बने इस शोरूम के टूटने से सभी बड़े शोरूम जैसे जुडियो, डेक्लेथोन आदि को भी नुकसान पहुंचा है। क्योंकि इस बिल्डिंग में ये ही सब शोरूम बने हुए थे। जो सब तोड़ दिए गए है। बता दे, भवन अधिकारी गजल खन्ना द्वारा बताया गया है कि इस बिल्डिंग के मालिक ने पहले फ्लोर पर 1.2 मीटर की बालकनी से भूतल तक जाने के लिए हर दुकान के सामने एमओएस में पक्की सीढ़ियों का निर्माण कर अग्र खुले भाग पर अतिक्रमित किया गया था।